Punjab News: DIG भुल्लर मामले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS-IPS अधिकारियों को समन, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

0
202

Punjab News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निलंबित डीआईजी एच. एस. भुल्लर से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पंजाब के सात मौजूदा और सेवानिवृत्त अधिकारियों को समन भेजा है, जिनमें एक पुलिस कमिश्नर, एक SSP और वरिष्ठ नौकरशाह शामिल हैं। एजेंसी ने इन सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चंडीगढ़ कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

एजेंसी ने यह समन पांच सिविल सेवा अधिकारियों और दो पुलिस अधिकारियों को भेजा है। यह कार्रवाई DIG भुल्लर और कथित बिचौलिए कृशानु शारदा से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। इन दोनों को पिछले साल CBI ने गिरफ्तार किया था।

बिचौलिया था कृशानु

ईडी के एक अधिकारी ने बताया, ”…डीआईजी भुल्लर मामले में आरोपी कृशानु पंजाब सरकार के इन अधिकारियों से अनुचित लाभ दिलाने में शामिल पाया गया है, जो राज्य सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।”

क्या है मामला?

DIG भुल्लर और कृशानू शारदा को 16 अक्टूबर, 2025 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। शारदा को सबसे पहले डीआईजी की ओर से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद डीआईजी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद ईडी ने मनी-लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। ईडी ने 18 सितंबर, 2026 को औपचारिक रूप से शारदा को गिरफ्तार किया और फिर 9 अक्टूबर, 2026 को भुल्लर की गिरफ्तारी हुई। इस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी जांच के दायरे में है।

  • TAGS
  • [post_tags]