Charkhi Dadri News : ब्राह्मण सभा सिन्दोलिया खाप अध्यक्ष का अभिनंदन किया

0
73
Brahmin Sabha felicitated Sindolia Khap president
कस्बे में महासचिव सुनील शर्मा के आवास पर नवनियुक्त अध्यक्ष बजरंग लाल का अभिनंदन करते पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। ब्राह्मण सभा सिन्दोलिया खाप अध्यक्ष के नवनियुक्त अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा पहाड़ी सेवानिवृत डीआईजी का कस्बे में सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में ब्राह्मण भवन बाढड़ा में हुई सिन्दोलिया खाप गौड़ ब्राह्मण संस्था के बाद हरियाणा प्रदेश की सबसे बड़ी ग्रामीण सामाजिक संस्था है। सभा में बजरंग लाल शर्मा ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों सुनील शर्मा महासचिव, वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. तरसेम शर्मा बेरला प्रधान पच्चीस संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष कमल सिंह ओबरा, पवन भांडवा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद सभा में सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया तथा सभा में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल बनाने का निर्णय लिया ।

मास्टर अमरचंद शर्मा चैहड़ पूर्व प्रधान को चीफ कोऑर्डिनेटर, विजय मोटू उमरवास को संरक्षक, इसके अतिरिक्त उप प्रधान इंद्राज शर्मा सीधनवा, उप प्रधान धन सिंह शास्त्री हंसावास खुर्द, पवन कुमार शर्मा खरकड़ी संगठन सचिव, कार्यालय सचिव सत्यव्रत शर्मा, लेखा निरीक्षक अनिल कुमार जेवली, कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा व रामनाथ शर्मा को सहायक नियुक्त किया गया।। इसी क्रम में संस्थापक कमल सिंह ओबरा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेश शर्मा ढाणी श्यामा सेवानिवृत कमांडेंट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा रमेश शास्त्री भांडवा को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया।

कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे

अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है इसे जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से भावी पीढ़ी को संस्कारयुक्त बनाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण सभा सिन्दोलिया खाप 84 एक गैर राजनीतिक संस्था है कोई व्यक्ति यदि व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए समाज को बलि का बकरा बनाता है तो उसे इसकी अनुमति नहीं दी जावेगी। हमारा उद्देश्य भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा करना, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करना एवं व्यक्तित्व का निर्माण करना है। कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News : नीति आयोग टीम ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया