Haryana Crime News: चरखी दादरी के बाढड़ा क्षेत्र में AAP नेता राकेश चांदवास की कार से 60 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में चांदवास गांव निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।