Central government retires 15 more officials involved in corruption: केंद्र सरकार ने 15 और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को किया रिटायर

0
367

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से वित्तमंत्रालय से भष्ट्राचार में लिप्त अधिकारियों को जबरन रिटायर किया गया। शुक्रवार को 15 कर अधिकारियों को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते रिटायर किया गया। इन अधिकारियों में प्रिंसिपल कमिश्नर आॅफ इनकम टैक्स, सीआईटी, जूनियर सीआईटी, असिस्टेंट सीआईटी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि वित्त मंत्रालय की ओर से यह चौथी बार है कि मंत्रालय ने भ्रष्टाचार आरोपियों को जबरन रिटायर किया है। इससे पहले तीन राउंड में सरकार ने 49 हाईरैंक के अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया था। पिछले महीने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 22 वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते जबरन रिटायर किया था। इन अधिकारियों को जनहित में मौलिक नियम 56 (जे) के तहत रिटायर किया गया था। ये अधिकारी अधीक्षक/एओ रैंक के थे।