Haryana News: लापता बुजुर्ग महिला का शव नहर में मिला, चार दिन पहले हुई थी लापता

0
92

Haryana News: चरखी दादरी के बरेला गांव से चार दिन पहले लापता हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव अटेला के पास इंदिरा कैनाल में मिला। महिला चार नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए गई थीं। काफी तलाश के बाद नहीं मिलने पर बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस में शिकायत दी थी।

चार दिन बाद मिला शव

परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पांच नवंबर को बेटे ने बाढड़ा थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी। अब चार दिन बाद महिला का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया।

चार नवंबर को हुई थी लापता

परिजनों ने बताया कि बेरला निवासी सावित्री देवी चार नवंबर को घर से निकली थीं। वह बेरला से बाढड़ा होते हुए अटेला की तरफ पहुंच गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर बेटे सुरेश नाथ ने पांच नवंबर को बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

चरवाहों ने दी जानकारी

रविवार 8 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे अटेला के पास इंदिरा कैनाल में एक महिला का शव दिखाई दिया। नहर के पास बकरी चरा रहे लोगों ने शव देखकर अटेला चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई।

  • TAGS
  • [post_tags]