Birsa Munda 150th Birth Anniversary: हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा मुंडा जी का बलिदान व संघर्ष : प्रधानमंत्री मोदी

0
60
Birsa Munda 150th Birth Anniversary
Birsa Munda 150th Birth Anniversary: हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा मुंडा जी का बलिदान व संघर्ष : मोदी

PM Modi On Birsa Munda Birth Anniversary, (आज समाज), नई दिल्ली:  देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और वयोवृद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की आज शनिवार को 150वीं जयंती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड का 15 नवंबर को स्थापना दिवस भी पड़ता है और इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई नेताओं ने राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शत-शत नमन 

वर्ष 2000 में  बिहार से अलग होकर झारखंड का गठन किया गया था। जयंती पर पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए एक्स पर लिखा, विदेशी शासन की बेइंसाफी के खिलाफ मुंडा का बलिदान व संघर्ष देश की हर पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्हें उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन। प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी के आंदोलन में भी भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय रहा है और उनके बलिदान के लिए पूरा देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है।

झारखंड स्थापना दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने भी झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य को आदिवासी संस्कृति से समृद्ध भूमि बताया व क्षेत्र की समृद्धि तथा विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। देश भर में उनकी जयंती बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है। केंद्र सरकार ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले में राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए।

बिरसा मुंडा की धरा झारखंड का 15 नंवबर 2000 को हुआ गठन

बता दें कि 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ था। इससे पहले यह राज्य में बिहार में शामिल था। वहीं भगवान बिरसा मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखते थे और उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। देश के इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने 19वीं सदी के उत्तरार्ध में ब्रिटिश शासन के दौरान, आधुनिक बिहार व झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में एक भारतीय आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन की अगुवाई की थी।

अमित शाह ने की झारखंड की निरंतर उन्नति की प्रार्थना

अमित शाह ने एक पोस्ट में लिखा, झारखंड ने स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान के हर कार्य में बेहतर भूमिका निभाई है और मैं बाबा वैद्यनाथ से राज्य के लोगों की निरंतर उन्नति की प्रार्थना करता हूं। ओम बिरला ने लिखा, झारखंड की धरती श्रमशीलता, अपने साहस व आदिवासी गौरव के लिए विशेष पहचान रखती है। उन्होंने कहा, ईश्वर से मेरी कामना है कि राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, विकास पथ पर राज्य सतत गतिमान रहे।

ये भी पढ़ें : PM Modi Gujarat Visit: सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रदेश को देंगे हजारों करोड़ की सौगात