Bihar Elections 2025: कल नामांकन का आखिरी दिन, आरजेडी-कांग्रेस सीट बंटवारे पर अब भी असमंजस में, एक सूची जारी नहीं की

0
61
Bihar Elections 2025
  • भाजपा ने घोषित कर दिए हैं सभी उम्मीदवार

Bihar Chunav, RJD-Congress, (आज समाज), नई दिल्ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार यानि कल आखिरी दिन है और कांग्रेस व लालू की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) (बिहार महागठबंधन) अब भी सीट बंटवारे को लेकर असमंज में है। दोनों पार्टियों ने अब तक एक भी सूची जारी नहीं की है।

आरजेडी के बाद कांग्रेस ने भी कई सीटों पर सिंबल बांटे

दोनों दलों के अलावा सीपीआई (माले) के प्रत्याशियों ने सीट बंटवारे की आधिकारिक तौर पर घोषणा होने से पहले ही नामांकन शुरू कर दिया है। तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन किया, जबकि सीपीआई (माले) के 6 प्रत्याशी भी नामांकन भर चुके हैं। आरजेडी के बाद कांग्रेस ने भी कई सीटों पर सिंबल बांटे हैं।

जेडीयू ने जारी की दूसरी लिस्ट

बता दें कि भाजपा ने अपने हिस्से की सभी 101 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अपनी तीसरी और अंतिम सूची में भाजपा ने 18 उम्मीदवारों के नामों कोे हरी झंडी दी है। वहीं  भाजपा के सहयोगी दल व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बुधवार रात को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें 44 उम्मीदवारों को जगह मिली है। मुख्यमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले गोपालपुर के मौजूद विधायक व जेडीयू जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है। उनकी जगह बुलो मंडल को मैदान में उतारा गया है।

दो चरणों में चुनाव होने हैं चुनाव

बता दें कि राज्य में 243 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में छह नवंबर और दूसरे चरण में प्रदेश में 11 नवंबर को मतदान होना है। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य के 7.4 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: सीट बंटवारे से नाराज राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख कुशवाहा