Bhiwani News : गांव प्रेमनगर में सात खेल सैंटरों का हुआ उद्घाटन, अढ़ाई लाख खेल सामग्री का वितरण

0
67
Bhiwani News : गांव प्रेमनगर में सात खेल सैंटरों का हुआ उद्घाटन, अढ़ाई लाख खेल सामग्री का वितरण
खिलाडिय़ों को खेल सामग्री वितरित करते विधायक व आयोजक।
  • खेलों व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है सरकार : विधायक कपूर

(Bhiwani News) भिवानी। खेलों का हब बने गांव प्रेमनगर में हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल खेल नर्सरियों सहित सात खेल सैंटरों का उद्घाटन एवं ग्राम विकास शिक्षा समिति प्रेमनगर की तरफ से सभी खिलाडिय़ों को दो लाख 50 हजार रूपये की लागत का खेल सामान वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे तथा अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की। कार्यक्रम में बवानीखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे।

सरकार खेलों और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है

मंच का संचालन शिक्षा समिति के महासचिव पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने किया। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गांव प्रेमनगर के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से संबंधित मांगों का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया। बवानीखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। गांव के सरपंच राजेश कुमार ने मुख्यअतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मांगपत्र पढ़ा। इस अवसर पर सरपंच राजेश कुमार, शिक्षा समिति के प्रधान आजाद सिंह ढांडा, जोगेंद्र सिंह, कुलवंत बूरा सहित सभी सैंटरों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन