Faridabad News : निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने सुनी हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याएं

0
128
Faridabad News : निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने सुनी हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याएं
समस्याओं को लेकर व्यापारियों से बातचीत करते हुए।

(Faridabad News) फरीदाबाद। हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा और बल्लभगढ़ से प्रधान प्रेम खट्टर के नेतृत्व में आज बल्लभगढ़ के व्यापारी निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा से अपनी समस्याओं को लेकर मिले। इस मौके पर निगम कमिश्नर ने व्यापारियों को उनकी समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

शहर के नालों की सफाई का कार्य जोरों पर

इस मौके पर व्यापारियों ने निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा को अवगत कराया की बल्लभगढ़ मार्केट में कुछ दुकान है जिनकी निगम द्वारा साल 1999 में नीलामी की गई तो उन दुकानों को प्रशासन ने आरओडब्ल्यू में दर्शा दिया है, उसको भी दुरुस्त करने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने निगम कमिश्नर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार शहर के नालों की सफाई का कार्य जोरों पर है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार बरसात में पानी का कहीं ठहराव नहीं होगा। इस मौके पर एनआईटी से विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : गांव प्रेमनगर में सात खेल सैंटरों का हुआ उद्घाटन, अढ़ाई लाख खेल सामग्री का वितरण