
- जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र द्वारा गीता रन दौड़ में सनौली खुर्द दम्पति ने जीता इनाम
Panipat News, (आज समाज), पानीपत : सनौली खुर्द निवासी 72 वर्षीय त्रिलोक चंद व्यास व उनकी पत्नी 60 वर्षीय श्यामो देवी ने कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गीता रन दौड़ की 60 वर्षीय रेस से ऊपर की दौड़ में 5 किलोमीटर की स्पर्धा में दौड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहकर ईनाम हासिल किया तथा त्रिलोक चन्द व्यास ने भी उसी कड़ी में 5 किलोमीटर दौड़ में दौड़ते हुए ईनाम हासिल किया। जिसमें दोनों को अलग-अलग कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
साठ वर्ष से ऊपर रेस में दौड़ते हुए एक साथ जीतकर सबको हैरान कर दिया
श्यामो देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी प्रथम रेस थी, जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा त्रिलोक चंद का ये 29वां ईनाम है। इस रेस में उन्होंंने साठ वर्ष से ऊपर रेस में दौड़ते हुए एक साथ जीतकर सबको हैरान कर दिया। त्रिलोक चंद ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर 28 मेडल जीते हुए है। दोनों ने अपनी जीत का श्रेय पूज्य गुरू संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को दिया।इस अवसर पर लोगो द्वारा बधाई देने वालो की भीड़ जमा रही।
ये भी पढ़ें : Minister Anil Vij ने बीबीएमबी में पंजाब द्वारा अपने अधिकारियों का अलग से काडर बनाए जाने पर दी प्रतिक्रिया

