Arya Kanya Gurukul Mor Majra में विशाल योग शिविर का आयोजन, छात्राओं को सिखाए योग के गुर

0
58
Arya Kanya Gurukul Mor Majra में विशाल योग शिविर का आयोजन, छात्राओं को सिखाए योग के गुर
Arya Kanya Gurukul Mor Majra में विशाल योग शिविर का आयोजन, छात्राओं को सिखाए योग के गुर

Arya Kanya Gurukul Mor Majra, (आज समाज), करनाल : शनिवार को आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा करनाल में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर के मुख्य अतिथि आशीष लोहान व उनकी धर्मपत्नी देव वंदना रहे। आज के योग शिविर के आयोजन में तेजवीर खरब का विशेष योगदान रहा। योग शिविर की शुरुआत दीप प्रजलवन से की गई। दीप प्रज्वलन के बाद योग की क्रियाएं करवाई गई। आशीष लोहान व देव वंदना ने विभिन्न योगासन जैसे वज्रासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, हलासन, इत्यादि अनेक योगासन करवाए। सभी योगासन गुरुकुल के सभी छात्राओं व सभी गुरुकुल परिवार के सदस्यों ने मिलकर बड़ी लगन से किए। साथ ही आशीष लोहान ने प्रत्येक योगासन के लाभ भी बताएं।

शिक्षिकाएं, क्लर्क, कोच एवं वार्डन, सभी गुरुकुल छात्राओं ने मिलकर योग किया

इस योग शिविर में गुरुकुल प्रधान सुखबीर सिंह मांन, सचिव ओम प्रकाश मांन, तेजवीर खरब, ईश्वर जी, राज सैनी, सुरेंद्र, पूर्व प्रधान दिलीप सिंह मांन, दलबीर सिंह एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बीएड कॉलेज की प्राचार्य सुनीता सहरावत, विद्यालय प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर, विद्यालय व कॉलेज शिक्षिकाएं, क्लर्क, कोच एवं वार्डन, सभी गुरुकुल छात्राओं ने मिलकर योग किया। आज के इस योग शिवर में जिन का विशेष योगदान रहा मिस्टर तेजवीर खरब जी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से छात्राओं को बताया कि हमें योग करना चाहिए योग से हमारा तन, मन और आत्मा स्वस्थ रहती है।

योग करने से हमारे शरीर लचीला बनता

गुरुकुल प्रधान सुखबीर सिंह मान ने भी अपने विचारों में बताया कि हर दिन करें योग रहे स्वस्थ और निरोग, योग के महत्व के बारे में छात्राओं को समझाया। योग आचार्य आशीष लोहान व योगाचार्य देव वंदना ने अपने वक्तव्य के माध्यम से सभी को योग के महत्व व योग करने से हमारे शरीर कितना लचीला बनता है। देव वंदना ने योग को लेकर छात्रों ने अध्यापिकाओं से भी उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न योगासन बताएं।

इस शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया

योग शिविर के अंत में आए हुए मुख्य अतिथि गण को गुरुकुल प्रधान सुखबीर सिंह मान, सचिव ओम प्रकाशमान सभी कार्यकारिणी सदस्यों,बीएड कॉलेज प्राचार्य सुनीता, विद्यालय प्रधानाचार्य गुरप्रीतकौर ने मिलकर गुरुकुल समारिका व स्वामी दयानंद का छायाचित्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर ने आए हुए मुख्य अतिथि गण वह प्रधान सुखबीर सिंह मान, सचिव ओम प्रकाशमान, विशेष कर आज के शिविर के मुख्य आयोजन करता तेजवीर खरब एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों, सभी कॉलेज में स्कूल की शिक्षिकाओं ,छात्राओं एवं सभी का इस शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। और समय-समय पर इस तरह के योग शिविर लगवाने के लिए प्रधान से अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast Update : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दर्ज की 2 एफआईआर