International Batumi Wushu Competition : सौंडा की 13 वर्षीय आर्या ने अंतरराष्ट्रीय बटुमी वुशु प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत किया नाम रोशन

0
88
13-year-old Arya from Sounda brought laurels to her name by winning silver medal in International Batumi Wushu Competition

(Ambala News) आज समाज नेटवर्क,अंबाला सिटी। अंबाला शहर के सौंडा की रहने वाली 13 वर्षीय आर्या कश्यप ने वुशु चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया। आर्या ने यह मेडल जॉर्जिया में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय बटुमी वुशु प्रतियोगिता में हासिल किया। इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने के लिए आर्या ने कहीं खिलाड़ियों से टक्कर ली और उन्हें हराते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया। वही मेडल जीतने के बाद जॉर्जिया से भारत पहुंचने पर आर्या का जोरदार स्वागत किया गया। आर्या गवर्नमेंट स्कूल प्रेम नगर में नौंवीं कक्षा की छात्रा है।

वही वह राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर 10 में अपनी प्रैक्टिस करती है। उनके कोच का नाम रविंद्र है। वही आर्या के पिता का नाम हरजिंदर सिंह और माता का नाम निशा रानी है। आर्या के मेडल जीतने पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर गांव वासी उसकी इस उपलब्धि के लिए गर्व महसूस कर रहा है। आर्या के कोच रविंद्र ने बताया कि वह बचपन से ही बहुत मेहनती और परिश्रमी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उसने दिन रात मेहनत की। जिसकी बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीत पाई। इससे पहले भी वह कई राज्य स्तरीय नेशनल प्रतियोगिताओं में अंबाला का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और मेडल जीत चुकी है।