Iran Israel War Update: कराची और लाहौर से गैर-जरूरी अमेरिकी स्टाफ को देश छोड़ने का आदेश

0
319
Iran Israel War Update: कराची और लाहौर से गैर-जरूरी अमेरिकी स्टाफ को देश छोड़ने का आदेश
Iran Israel War Update: कराची और लाहौर से गैर-जरूरी अमेरिकी स्टाफ को देश छोड़ने का आदेश

ईरान समर्थकों ने दूतावास पर किया था हमला
Iran Israel War Update, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने कराची और लाहौर में अपने दूतावासों में काम कर रहे गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों से पाकिस्तान छोड़ने को कहा है। यह फैसला कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद लिया गया। रविवार को हुए इस प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। कुछ लोगों ने कॉन्सुलेट के अंदर घुसने की भी कोशिश की।

पूरे देश में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में कुल 24 लोगों की जान गई है। इस बीच यूएन के मानवाधिकार कार्यालय ने ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले की जांच कराने की मांग की है। इस हमले में 150 छात्राओं की मौत हुई थी। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि उसके मुताबिक इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।

इजराइली सेना ने ईरान पर फिर से हवाई हमले किए

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने रात में तेहरान शहर में फिर से हवाई हमले किए। इन हमलों में उन दफ्तरों को निशाना बनाया गया, जहां से ईरान की अंदरूनी सुरक्षा फोर्स और बसीज नाम की एक अर्धसैनिक टीम काम करती है। ये वही संगठन हैं, जिन्होंने पिछले साल ईरान में सरकार के खिलाफ हुए बड़े प्रदर्शनों को कड़ाई से दबाया था। इजराइली सेना ने बताया कि उसने तेहरान में ऐसे चार ठिकानों पर कई बम गिराए।

खामेनेई की याद में आज से तीन दिन शोक सभा 

ईरान की राजधानी तेहरान में आज रात 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का कार्यक्रम शुरू होगा। ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में इकट्ठा होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। खामेनेई के अंतिम संस्कार की तारीख और बाकी जानकारी जल्द ही बताई जाएगी।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Breaking News : हम सम्मानजनक बातचीत के लिए तैयार : इलाही

  • TAGS
  • [post_tags]