Holi: देशभर में होली की धूम

0
353
Holi: देशभर में होली की धूम
Holi: देशभर में होली की धूम

राजस्थान में विदेशी मेहमानों ने उड़ाया रंग-गुलाल
Holi, (आज समाज), नई दिल्ली: देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है। राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में उमंग और उल्लास का माहौल है। सड़कों पर रंगों में सजी टोलियां निकलीं। जयपुर में होली मनाने दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए। विदेशी मेहमानों ने ऊख की धुन पर खूब डांस किया। वहीं भरतपुर में 200 साल पुरानी परंपरा बिन दुल्हन की बारात निभाई गई। इसमें दूल्हे को पारंपरिक वेशभूषा में ऊंट पर बैठाया गया।

बैंड-बाजे और होली के गीतों के बीच बारात जैन मंदिर पहुंची। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर 1 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो सॉन्ग बनाकर उन्हें होली विश किया। इसमें मनोज तिवारी का मुखौटा पहने एक शख्स घूमता हुआ देखा जा सकता है।

अखिलेश यादव ने मनोज तिवारी पर वीडियो सॉन्ग बनाया

होली को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।

  • TAGS
  • [post_tags]