US-Iran War Breaking News : हम सम्मानजनक बातचीत के लिए तैयार : इलाही

0
160
US-Iran War Breaking News : हम सम्मानजनक बातचीत के लिए तैयार : इलाही
US-Iran War Breaking News : हम सम्मानजनक बातचीत के लिए तैयार : इलाही

कहा, हम युद्ध खत्म करने को तैयार लेकिन बातचीत बिना शर्त और सम्मानजनक होनी चाहिए

US-Iran War Breaking News (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों से ईरान को बुरी तरह से नुकसान हो पहुंच रहा है। एक तरफ जहं उसके सुप्रीम लीडर व उसके परिवार के करीबी सदस्यों की मौत इस युद्ध में हो चुकी है। वहीं दर्जनों सैन्य अधिकारियों सहित सैकड़ों लोग भी इस युद्ध की भेंट चढ़ चुके हैं। अब तक हुई लड़ाई में ईरान को आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका यह ऐलान कर चुका है कि वह ईरान के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। ऐसे में ईरान की तरफ से युद्ध रोकने और बातचीत का प्रस्ताव आया है।

युद्ध को लेकर यह बोले ईरान के विशेष प्रतिनिधि

बातचीत की पहल वाला यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता के विशेष प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि हम युद्ध रोकने और बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन बातचीत इज्जत के साथ होनी चाहिए, किसी के कहने पर नहीं। हम केवल अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। अपने बयान में इलाही ने कहा कि ईरान चाहता है कि अमेरिका और इस्राइल भविष्य में हमला न करें और अगर शांति होनी है तो उस समय लगे प्रतिबंध भी हटाने होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान ने युद्ध शुरू नहीं किया, बल्कि केवल अपनी रक्षा कर रहा है। इलाही ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने यह युद्ध शुरू किया और अब उन्हें ही इसे रोकना चाहिए।

हम पर जबरदस्ती युद्ध थोपा गया

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इस्राइल ने हमला किया, हम केवल अपनी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने शुरू किया है, उन्हें ही इसे रोकना होगा। हम भी तभी युद्ध रोकेंगे। इलाही ने यह भी बताया कि ईरान अमेरिका के साथ पहले ओमान के माध्यम से बातचीत कर रहा था। दोनों पक्षों ने चर्चा की थी और समाधान के करीब थे, लेकिन अचानक अमेरिका और इस्राइल ने हमला कर दिया। बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इन प्रस्तावों को बहुत देर बताया और कहा कि ईरान की सेना और मिसाइल क्षमताओं को पूरी तरह नष्ट किए बिना यह युद्ध खत्म नहीं होगा। इस बात के जवाब में इलाही ने कहा कि ईरान शांति चाहता है और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दे रहा है।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : हमने ईरान को काफी कमजोर कर दिया : ट्रंप