Playing XI Controversy: हम सिर्फ पहले दिन…सिराज की छुट्टी पर गरमाया माहौल, प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने पर बोले कोच

0
301

नई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जब खेलने उतरी तो कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. टीम इंडिया के प्लेइंग इेलवन ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पर सवाल खड़े कर दिये. उन्होंने दो अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को अंतिम ग्यारह में मौका नहीं दिया. गुरुवार को वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस से पहले ही टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा शुरू हो गई. जसप्रीत बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को चार तेज गेंदबाजों के रूप में शामिल किया गया.

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम के इस फैसले की आलोचना की थी. भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सिराज को बाहर रखने के फैसले का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि टीम सलेक्शन सिर्फ पहले दिन की परिस्थितियों को देखकर नहीं किया गया. पूरे मैच को ध्यान में रखकर प्लेइंग-11 चुनी गई है. कोटक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सिराज के साथ कोई समस्या नहीं है. टीम चुनते समय हमें लगा कि यही सबसे अच्छी प्लेइंग-11 है। मुझे नहीं लगता कि सिराज को बाहर रखना गलत फैसला था. यह सिर्फ पहला दिन है. हम टीम का चयन केवल पहले दिन के लिए नहीं, बल्कि दूसरे, तीसरे और चौथे दिन को ध्यान में रखकर करते हैं.”

सुंदर के सलेक्शन की क्या वजह

कोटक ने वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल करने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण सुंदर को टीम में प्राथमिकता दी गई. कोटक के मुताबिक, “हमने वॉशी को प्राथमिकता दी, क्योंकि उनके टॉप ऑर्डर में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. इस मैच के लिए यह हमारी सबसे अच्छी गेंदबाजी टीम है.”

भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने आई चुनौती

मैच के शुरुआती ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाया. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने 23 ओवर में 60 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे. 30 ओवर के बाद कूकाबुरा गेंद की चमक कम होने के साथ भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए दबाव बनाए रखना मुश्किल हो गया. इसका फायदा हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने उठाया. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए नाबाद साझेदारी की और दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 243 रन पहुंचा दिया. निकोल्स 113 रन और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद रहे.

  • TAGS
  • [post_tags]