भारतवंशी ने अमेरिकी गर्लफ्रेंड का गला घोंटा, भागकर जर्मनी पहुंचा, पुलिस को ऐसे मिला सुराग

0
53
अमेरिका के एरिजोना में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड का गला घोंटने और अमेरिका से भागने की कोशिश करने के आरोप में जर्मनी में 20 साल के एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

Indian origin man strangled us girlfriend: अमेरिका के एरिजोना में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड का गला घोंटने और अमेरिका से भागने की कोशिश करने के आरोप में जर्मनी में 20 साल के एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक, वरुण बटचिगरी पर कॉलेज स्टूडेंट जुलिसा रूबी सालाजार की हत्या का शक है। जुलिसा गुरुवार को टक्सन में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के पास अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं।

बेसुध हालत में मिली थी किशोरी

पुलिस ने बताया कि सालाजार के परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से उसकी जांच करने का अनुरोध किया था। टक्सन पुलिस विभाग के अनुसार, शाम करीब 4 बजे (स्थानीय समय) जब अधिकारी अपार्टमेंट पहुंचे, तो उन्हें वह बेसुध हालत में मिली और उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

फोन, क्रेडिट कार्ड भी ले भागा

इसके बाद जांचकर्ताओं ने सालाजार के बॉयफ्रेंड, बटचिगरी को मुख्य संदिग्ध के तौर पर पहचाना। KOLD की रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि उसने सालाजार का फोन और क्रेडिट कार्ड ले लिया था और उसकी मां को कई मैसेज भेजे थे।

जर्मनी में पकड़ा गया

पुलिस को जब पता चला कि बटचिगरी टक्सन से भाग गया है, तो उसकी तलाश शुरू हुई। वह टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट गया और ह्यूस्टन के लिए फ्लाइट ली। वहां से उसने बर्लिन जाने वाली एक दूसरी फ्लाइट ली। अधिकारियों का मानना ​​है कि वह भारत वापस जाने की कोशिश कर रहा था।

एरिजोना प्रत्यर्पित होगा आरोपी

जांचकर्ताओं ने जब उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। टक्सन पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि जर्मनी पहुंचने के बाद बटचिगरी का पता लगाने और उसे हिरासत में लेने के लिए एरिजोना के अधिकारियों ने फेडरल एजेंटों के साथ मिलकर काम किया। उम्मीद है कि उसे एरिजोना प्रत्यर्पित किया जाएगा, जहां उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया जाएगा और उसे पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन में रखा जाएगा।