Haryana Weather Update हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 2 जिलों में बारिश की संभावना

0
134
Haryana Weather Update हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 2 जिलों में बारिश की संभावना
Haryana Weather Update हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 2 जिलों में बारिश की संभावना

45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा प्रदेश का तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 2 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिन 2 जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें जींद और कैथल शामिल है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 19 मई तक प्रदेश में बारिश का पूवार्नुमान जारी किया है। 17 मई को सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी गुरुग्राम व मेवात में बरसात होने की संभावना है । 18 मई को पूरे प्रदेश का मौसम ड्राई रहने की संभावना है। साथ ही 19 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल बरसात का अनुमान जताया गया है।

बढ़ने लगा अधिकतम तापमान

हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद का बोपानी एरिया रहा। फरीदाबाद का बोपानी (एड्ब्ल्यूएस) का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

ये भी पढ़ें : क्रिड की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हरियाणा में 50 हजार परिवारों की आय शून्य