Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, ठंड महसूस होगी

0
58
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, ठंड महसूस होगी
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, ठंड महसूस होगी

उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तापमान में आएगी गिरावट
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले 3 दिन से हो रही बारिश के आज राहत मिलेगी। आज कहीं पर भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हरियाणा में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से कम हो जाएगा, जिस कारण मौसम साफ रहेगा। आज से हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। सुबह-शाम के समय ठंड महसूस की जा सकेंगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर आज से मैदानी इलाकों में भी नजर आने लगेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाया है कि बुधवार से राज्य में मौसम में सुधार शुरू होगा।

8 और 9 अक्टूबर को आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल रहने का अनुमान है। इसके बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और रातें सुहानी बनी रहेंगी। वहीं बारिश के कारण नारनौल में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

हिसार का अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़का

एक दिन पहले सोमवार को हिसार का अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़का था। वहीं बता दें कि मंगलवार को जाते-जाते पश्चिमी विक्षोभ ने हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश की। पंचकूला, झज्जर, अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और पानीपत में बारिश शुरू हुई। वहीं शाम के समय फतेहाबाद, फरीदाबाद और हिसार में भी बारिश शुरू हो गई।

दिवाली के बाद बढेगी ठंड

वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में मौजूद नमी के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम खुलने के बाद हवा चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, मगर यह सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तापमान खासकर रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। दिवाली के बाद दिन में भी ठंड महसूस होगी।