Weather Today Update: जलभराव से उत्तर भारत में दुश्वारियां बरकरार, आज अभी बारिश से राहत, कई जगह छाए बादल

0
56
Weather Today Update: भारी बारिश व जलभराव के बाद उत्तर भारत में आज बारिश से राहत, कई जगह छाए बादल
Weather Today Update: भारी बारिश व जलभराव के बाद उत्तर भारत में आज बारिश से राहत, कई जगह छाए बादल

North India Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक भारी बारिश व बाढ़ के कारण कई इलाकों में जलभराव के बाद आज फ़िलहाल मौसम साफ है, जिससे बाढ़ग्रस्त देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब व हरियाणा सहित क्षेत्र के सभी मैदानी राज्यों में राहत के आसार हैं। हालांकि अधिकतर जगह बादल छाए हुए हैं पर बारिश से फ़िलहाल राहत है।

7 और 8 सितंबर तक बारिश होने की संभावना 

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते अभी मौसम खराब हो सकता है। अधिकारियों ने बताया है कि 7 और 8 सितंबर तक हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब सहित उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। भूस्खलन और उफनाते नदी नालों व हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पानी भरने के चलते एहतियातन स्कूल व कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली में यमुना किनारे जलमग्न,गाजियाबाद में छत तक घर डूबे 

दिल्ली में यमुना के ज्यादातर किनारे जलमग्न हैं। वहां रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। लगभग 12 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कुछ जगह एक-एक मंजिल तक मकान पानी में डूब गए हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी था। आईएमडी ने सात सितंबर तक कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

पंजाब के 23 जिले जलमग्न, अब तक 30 लोगों की मौत 

दिल्ली में कश्मीरी बस अड्डे के पास यमुना से सटे सभी निचले इलाके जैसे तिब्बती बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, ओल्ड उस्मानपुर आदि में घरों में पानी घुस गया है। पंजाब में बाढ़ से दुश्वारियां जारी हैं। राज्य के 23 जिले जलमग्न हो गए हैं और अब तक बर्षाजनित हादसों में 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ लोग लापता भी बताए गए हैं।

UP : यमुना में बढ़े जलस्तर से मथुरा व आगरा तक आफत

यमुना में बढ़े जलस्तर ने आगरा तक आफत बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि शहर के 7 से ज्यादा श्मशान घाट व अन्य घाट जलमग्न हो गए हैं। मथुरा में भी हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में हजारों फार्महाउस में भी पानी भर गया है। बरेली में अलग-अलग जगह 6 मकान ढह गए। वहीं जिले के तहत आनी वाली आंवला तहसील के गांवों में 120 मकानों में दरारें आ गई हैं।

पंचकूला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के कई हिस्सों में कई फीट पानी

हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से कई घंटों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसी कारण हरियाणा से दिल्ली व यूपी के मथुरा तक यमुना नदी के किनारे जलमग्न हो गए हैं। हरियाणा के अंबाला में कई घरों में 2-4 फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं राज्य के पंचकूला, हिसार, झज्जर, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के कई हिस्सों में 3-5 फीट तक पानी है। यहां के 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं।

हिमाचल : भूस्खलन व मकान ढहने से 11 लोगों की जान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ व भूस्खलन को देखते हुए एहतियातन 7 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। वहीं 1300 से अधिक सड़कें बंद हैं। बीते 24 घंटों में भूस्खलन व मकान ढहने से 11 लोगों की जान चली गई है। असज सुबह कुल्लू में भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। पिछले कल शाम म को मंडी के सुंदरनगर में दो घरों पर भूस्खलन हुआ था। बुधवार को मलबे से 4 शव निकाले गएं।

ये भी पढ़ें : Punjab Flood Update : बाढ़ से पंजाब का हाल बेहाल