Punjab Breaking News : पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाएंगे : मान

0
68
Punjab Breaking News : पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाएंगे : मान
Punjab Breaking News : पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाएंगे : मान

राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पंजाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : राष्ट्रीय सर्वेक्षण सर्वे (एनएएस) में पंजाब के बेहतरीन प्रदर्शन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों के कारण आज पंजाब इस सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर है, जबकि वर्ष 2017 में पंजाब 29वें स्थान पर था।

प्रदेश के इस प्रदर्शन से गदगद सीएम भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से दोहराया कि जनहित और विकासोन्मुखी नीतियों के माध्यम से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं और उन्होंने पंजाब को नंबर एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के चलते पंजाब आज हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है, चाहे वह शिक्षा हो या कोई अन्य क्षेत्र।

छात्रों को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना जरूरी

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे छात्रों को पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएं क्योंकि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है कि विद्यार्थी अपनी जड़ों से जुड़े रहें और जीवन में ऊंचाइयों को छुएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि वे आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

आज शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली बेहतर तरीके से मिल रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संयुक्त प्रयासों के कारण आज शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे क्षेत्र देश की राजनीति के केंद्र में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी ने इन मुख्य क्षेत्रों की चिंता नहीं की थी, जबकि ये आम आदमी के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हर कदम आम आदमी की भलाई के लिए है और इस नेक कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : लंबे समय के बाद दिल्ली में बरसीं मानसून की फुहारें