सुमन, तोशाम :
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला प्रधान रामअवतार खोरड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिक मजदूरों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। श्रमिक मजदूर अपने हक मांगने के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को तोशाम स्थित इंटक कार्यालय में श्रमिक मजदूरों से बातचीत करते उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के समक्ष झूठे वायदे करके उनको गुमराह कर रही है। श्रमिक मजदूरों  के जनकल्याण से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में केवल दावों की सरकार है। मूलभूत सुविधाओं का जिक्र आते ही वह वह मुंह फेर लेती है, लोगों को भगवान भरोसे छोड़ देती है। मजदूर नेता ने कहा कि कोरोना काल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। राज्य में सुविधाओं का हाल सबसे खराब ओर चिंताजनक है।  उन्होंने कहा कि बेहतर सेवाओं का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार की पोल खोल दी गई है। सरकार जुमलों से हटकर आंकलन करें कि स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक तस्वीर क्या है। हर बार तथ्यों को छिपाकर हकीकत पर झूठ का आवरण चढ़ाने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में न बिजली है न पानी है। किसानों को हक मांगने के लिए धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। सरकार का किसानों  से कोई लेना देना नहीं है।
Sign in
                            Welcome! Log into your account
                            
                            
                            
                            Forgot your password? Get help
                            
                            
                            
                            
                        Password recovery
                            Recover your password
                            
                            
                            A password will be e-mailed to you.
                        

