आज सूर्य और बुध की युति तुला राशि में होने के कारण बनेगा बुधादित्य योग का शुभ संयोग
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात सिंह राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा मघा उपरांत पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही कल सूर्य का गोचर भी होने जा रहा है। ऐसे में आज सूर्य और बुध की युति तुला राशि में होगी जिससे बुधादित्य योग का शुभ संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि वालों को लाभ दिलाएगा जबकि मिथुन राशि के जातकों को बच्चों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी और तुला राशि के जातकों को भी भाग्य कल लाभ प्रदान करेगा।
राशिफल
- मेष: मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन सूर्यगोचर से लाभदायक रहेगा। आपको आज घर बाहर दोनों ही क्षेत्र में व्यस्त रहना होगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। साथ ही आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। बिजनेस में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी कर्मचारी और सहयोगी पर नाराज भी हो सकते हैं, संयम से काम लें। आपके लिए सलाह है कि अतिउत्साह में आप बजट से बाहर खर्च करने से बचें।
- वृषभ: वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और प्रगतिदायक रहेगा। आपकी मन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सितारे कहते हैं कि आज धन के लिए किया गया फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों को आज उत्तम लाभ मिल सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जो आपको सफलता दिलाएंगे। आज आपके राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सलाह की सलाह और सहयोग से फायदा मिलेगा।
- मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज सूर्य और चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा हालांकि भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज आप अपने बच्चों के किसी काम से खुश रहेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो मामला आपके पक्ष में हो सकता है। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शाम को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। माता का स्नेह आशीर्वाद मिलेगा।
- कर्क: कर्क राशि के लिए सितारे बताते हें कि आपको आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा आपकी सेहत नरम गरम रह सकती है। खाने-पीने से परहेज करें। आज आप कुछ पारिवारिक मुद्दों पर माता-पिता से सलाह लेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। आज कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। संभव हो तो आज यात्रा टाल दें अथवा यात्रा के दौरान सजग और सतर्क रहें। लव लाइफ में आज अनुकूल स्थिति रहेगी।
- सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। सुख सुविधाओं की वस्तुओं का घर में आगमन हो सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के बच्चों के साथ मनोरंजक बिताएंगे। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज सच्ची लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में आज आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। वाणी में मधुरता लानी होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज अधिक भागदौड़ करनी होगी। आर्थिक लेनदेन में आप सतर्क रहें।
- कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। समाज में आपके कार्यों का सम्मान होगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका मन दान-पुण्य के कार्यों में भी लगेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। अधिकारियों से आज सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
- तुला: तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि में सूर्यदेव का आगमन हो रहा है। ऐसे में आपके भाग्य के सितारे चमकते दिख रहे हैं। आपको आज दिन क दूसरे भाग में लाभ का मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहेंगे। आज आप अपने पिता की सलाह से संतान से जुड़ा कोई भी फैसला लेंगे, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको तारीफ सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभ के साथ कुछ खचीर्ला रह सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा ला सकते हैं। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिताएंगे।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन आपको आज कूटनीति और समझदारी से स्थिति को संभालना होगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके कारोबार को आगे ले जाने में मदद करेगी। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।
- धनु: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज अचानक आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार और बेहतरी आएगी। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। आज आपको मातृपक्ष से भी धन लाभ होने के आसार हैं। आपके घर में आज किसी भौतिक सुख साधन के आने की खुशी होगी। धर्म कर्म के काम में आज आपका मन लगेगा। आप आज किसी पुराने मित्र या परिचित से अचानक मिल सकते हैं। आपको आज घर की साज सज्जा में जीवनसाथी की मदद करनी होगी।
- मकर: मकर राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ और व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज जीवनसाथी की मदद से घर का जरूरी काम पूरा कर पाएंगे। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे ऐसे में आपके रिश्ते में प्रेम और तालमेल बढेगा। आज दोपहर तक आपको अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है। आपको आज उपहार और अचानक लाभ का भी मौका मिलेगा।
- कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और मित्रों से कोई उपहार मिल सकता है। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो आपको आज उसका फायदा मिल सकता है। निर्णय लेने में आप जल्दबाजी से बचें।
- मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपकी कोई मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज आपके घर में कोई शुभ काम हो सकता हौ। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। परिवार में आज कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा और भाइयो से आप सहयोग पाएंगे। आज छात्रों को पढ़ाई में अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आज आपकी लंबी बातचीत हो सकती है। आप आज अपने कारोबार में खूब लाभ पाएंगे। बिजनेस में आपको आज कोई डील मिल सकती है। आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।