जानें आज का राशिफल
Panchang And Rashifal,(आज समाज), नई दिल्ली: 13 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:40-12:23 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:21-14:41 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध और मंगल के होने से वेशी योग भी बनेगा। ऐसे मे आज का दिन वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातको के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा।
राशिफल
- मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार में चहल पहल की स्थिति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा था तो आज संबंधों में सुधार आएगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र आज अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा।
- वृषभ: वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर करने से शुभ लाभ मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा, परिवार में आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज कामकाज में भाइयों से सहयोग मिलेगा। आप आज बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा अथवा सामाजिक काम में भाग लेने का संयोग बन सकता है। अपने के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।
- मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप आज सुखद समय का आनंद लेगे। दोस्तो के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंग। बच्चों से आपको आज खुशी मिेलेगी। माता से स्नेह और सहयोग पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो आज वह सुलझ सकता है सकता है। वाणी पर संयम रखें, आज आपको पुराने निवेश से लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर अनुभवी लोगो से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद होगा।
- कर्क: कर्क राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकें। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ आपको आज मिल सकता है। नौकरी में आज आप अपना काम सहयोगियों की मदद से समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
- सिंह: सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि में मौजूद चंद्रमा आज आपको लाभ दिलाएगा। आपकी प्रतिष्ठा सम्मान में आज वृद्धि होगी। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत द्वारा धन प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। आज किसी मित्र या पड़ोसी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।
- कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। लव लाइफ में आज आपको भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेना होगा नहीं तो प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आज आप उलझन में रह सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र मे आज अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामले में हाथ डालने से और हस्तक्षेप करने से आपको बचना होगा। आपके ऊपर आज दिन के दूसरे भाग में काम का अधिक दबाव रहेगा।
- तुला: तुला राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर करना आज आपके लिए लाभदायक होगा। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिलेगा। आप कल के दिन कुछ नया काम भी शुरू कर सकते है। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में अच्छा रहेगा। आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपकी योजनाएं फलीभूत होगी। सरकारी योजनाओं का भी आप कल लाभ ले सकते हैं। बिजनेस मे आपको आज लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना है तो संभलकर ही करें क्योंकि बाद में इसकी वजह से परेशानी हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन मे आपसी प्रेम बढेगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
- धनु: धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। शत्रु आज शांत रहेंगे विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से आप आनंदित होगे। जीवनसाथी से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ साथ आज अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। दीर्घकालीन निवेश करना आज शुभ रहेगा। शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।
- मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम मिलने से तनाव हो सकता है। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे जिससे परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी योजना में आपको बदलाव भी करना पड़ सकता है। दिन के पहले भाग की अपेक्षा दिन का दूसरा भाग आपका बेहतर होगा। शाम को कुछ समय आप मौज मस्ती में बिताएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और यात्रा के दौरान आप सतर्क रहें। दोस्तो से आपको सहयोग मिलेगा और छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
- कुंभ: कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज अपने कार्य में सफलता मिलेगी। आपके कुछ रुके हुए काम भी आज पूरे होगे। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई पैसा अटका हुआ था तो आज वह भी वापस मिल सकता है। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। किसी शुभ सूचना से आज प्रसन्नता होगी। भाइयों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
- मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज रिश्तों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो आज उसका समाधान निकल सकता है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन मे आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपका कोई अपना ही आज आपसे नाराज हो सकता है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिेलेगी। सरकारी कार्यों में आज आपको परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 16 नवंबर को मनाई जाएगी वृश्चिक संक्रांति


