Panchang And Rashifal: आज कला योग में इन राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ

0
57
Panchang And Rashifal: आज कला योग में इन राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ
Panchang And Rashifal: आज कला योग में इन राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ

जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 19 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें बुधवार को अभिजीत मुहूर्त 11:41-12:23 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:02-13:22 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे। तुला राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति से बहुत ही महत्वपूर्ण कला योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है, जबकि शुक्र वैवाहिक सुख, प्रेम और भौतिक सुख-समृद्धि का कारक है।

इस युति के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। कर्क राशि वालों को करियर में उन्नति मिलेगी, जबकि सिंह राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन कला योग सभी 12 राशियों के करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि आप इन छोटी-छोटी परेशानियों से घबराएंगे नहीं। हालांकि, आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से कुछ परेशानियां आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती हैं। किसी प्रकार के कानूनी विवाद में फंसने के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिसमें आपकी हिम्मत जवाब दे जाए। ऐसे में पलायन करना आपके लिए हानि का कारण बनेगा।
  • वृष: वृष राशि के जातकों के अंदर दूसरों के सहारे फायदा उठाने की प्रवृत्ति परेशानी का कारण बन सकती है। यह तरीका ज्यादा दिनों तक आपके काम नहीं आएगा। अब समय आ गया है कि आप खुद भी परिश्रम करें। जीवन में स्थायी सफलता तभी मिलेगा जब आप अपने कार्यों की जिÞम्मेदारी लें।
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन नौकरी और व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल होंगे। किसी भी कार्य को छोटा समझकर छोड़ देना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार आपको ये अनुभव हो जाए तो दुनिया आपकी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों और परिवार के लोगों के साथ बीतेगा।
  • कर्क: कर्क राशि के जातक समाजसेवा के कार्यों में लगे रहेंगे। इस क्षेत्र में आपको दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति मिलेगी। किसी संगठन के साथ जुड़ना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपको ऐसे कई मौके मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा।
  • सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज की दिन आर्थिक दृष्टि का लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है। आज के दिन किए हुए आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारता पूर्ण रहेगा। उनकी गलतियों को भी आप माफ करने करने में पीछे नहीं हटेंगे।
  • कन्या: कन्या राशि के जातक अपने मित्रों और प्रियजनों का ख्याल रखने से पीछे नहीं हटते हैं। उनको लेकर कुछ अधिक ही चिंतित रहते है। यही नहीं अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती समय बरबाद कर लेते हैं। ऐसा करना आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। आज के दिन आपको अपने बारे में अधिक सोचना होगा।
  • तुला: तुला राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में अब समय अपने फैसले खुद लेने का है। समय पर शुरू किए कार्य आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। ऐसा करने से आपके काम में गति आएगी और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।
  • वृश्चिक: आज के दिन दिल से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। आपकी उदारता कई बार आपके लिए चुनौती भी बन सकती है। कुछ लोग आपकी इस बात का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि किसी कानूनी मामले में आप पूरी तैयारी और ठोस योजना के साथ आगे बढ़ते हैं। आपकी रणनीति आपको मुश्किल हालात में भी सही निर्णय लेने की ताकत देगी।
  • धनु: धनु राशि के जातकों को लंबे समय के बाद कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। किसी जरूरी काम के बन जाने से लाभ के अवसर मिलेंगे। दिन के अंत तक रुका हुआ धन भी मिलने की पूरी संभावना है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • मकर: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव देखने को मिलेगा। ऐसे में वाहन में किसी प्रकार की खराबी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे समय में आपकी बुद्धिमत्ता और धैर्य ही आपको इन मुश्किलों से निकालेंगे।
  • कुंभ: कुंभ राशि के जातक लक्ष्य के करीब पहुंचने के बावजूद खुद को पीछे महसूस कर सकते हैं। ऐसा लगेगा कि थोड़ा और प्रयास बाकी है। लेकिन इस समय आपको खुद को मजबूत रखना होगा। अगर आप अभी हौसला खो देंगे, तो मेहनत का फल हाथ से निकल सकता है।
  • मीन: मीन राशि के जातकों का मन किसी संत, गुरु के विचारों से प्रभावित हो सकता है। किसी काम के बिगड़ने पर भी आप शांत और गंभीर बने रहते हैं। ग्रहों का शुभ संचार इस समय आपके भीतर संयम और शांति लेकर आएगा। इस दौरान आपको जीवन की चुनौतियों को गहराई से समझने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: सूर्य देव आज शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश