Sanatani Ekta Padyatra: फरीदाबाद में धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन

0
65
Sanatani Ekta Padyatra: फरीदाबाद में धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन
Sanatani Ekta Padyatra: फरीदाबाद में धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन

पहले दिन यात्रा में शामिल हुए क्रिकेटर शिखर धवन और ग्रेट खली
Sanatani Ekta Padyatra, (आज समाज), फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में आज दूसरे दिन बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा शुरू हो चुकी है। उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी मौजूद हैं। उन्होंने यहां भगवा ध्वज फहराकर सनातन के जयकारे लगाए। वहीं यात्रा में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक भक्त धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचा, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। इससे पहले शनिवार को फरीदाबाद में यात्रा ने प्रवेश किया था। जहां पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यात्रा का स्वागत किया किया था। यात्रा में पहले दिन क्रिकेटर शिखर धवन और ग्रेट खली शामिल हुए थे। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की थी।

दोपहर के भोजन के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले। रात 8 बजे यात्रा रात्रि ठहराव के लिए एनआई क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड में पहुंची थी। आज सुबह 8 बजे दशहरा ग्राउंड से यात्रा शुरू हो चुकी है।

आज यहां से गुजरेंगी यात्रा

आज पदयात्रा मेट्रो मोड़, हार्डवेयर चौक, सोहना-बल्लभगढ़ रोड, सोहना टी-पॉइंट, बल्लभगढ़ होते हुए अनाज मंडी पहुंचेगी, जहां दोपहर का भोजन किया जाएगा। भोजन के बाद यात्रा एनएच-19 मार्ग से एलसन चौक और जेसीबी चौक होते हुए 15 किलोमीटर का चलकर यात्रा सीकरी गांव पहुंचेगी। यहां शगुन गार्डन में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा।

आम लोगों के लिए रास्ता रहेगा बंद

ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सुबह 7 बजे से दशहरा ग्राउंड एनआईटी से हार्डवेयर चौक, सोहना टी पॉइंट होते हुए बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक का रास्ता आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

कल पलवल में प्रवेश करेंगी यात्रा

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा हरियाणा के फरीदाबाद में पहले दिन करीब 10 किलोमीटर चली। यह यात्रा फरीदाबाद के बाद 10 नवंबर को पलवल जिले में एंटर करेगी। इसके बाद 13 नवंबर को यूपी के वृंदावन में यात्रा का समापन होगा।

ये भी पढ़ें: हरियाणा की रातें शिमला से भी ठंडी, 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान