Panchang And Rashifal: आज वृषभ, सिंह सहित 5 राशियां पर रहेंगी हनुमानजी की कृपा, होगा धन लाभ

0
98
Panchang And Rashifal: आज वृषभ, सिंह सहित 5 राशियां पर रहेंगी हनुमानजी की कृपा, होगा धन लाभ
Panchang And Rashifal: आज वृषभ, सिंह सहित 5 राशियां पर रहेंगी हनुमानजी की कृपा, होगा धन लाभ

अटके हुए सभी काम होने लगेंगे पूरे
(आज समाज), नई दिल्ली: 9 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:50-12:39 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 15:20-16:53 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:03 और सूर्यास्त 18:25 पर होगा। गजकेसरी योग का उत्तम संयोग बन रहा है। इस शुभ योग में बजरंगबली वृषभ, सिंह सहित 5 राशियों को खूब तरक्की दिलाएंगे। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

राशिफल

  • मेष राशि: कार्यक्षेत्र में आपका कोई रुका काम बन सकता है, जिससे तनाव कम होगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आप अपने समझदारी से स्थिति को सामान्य बना लेंगे। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्क बनाने से लाभ हो सकता है। परिवार में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन संतान की ओर से कोई निराशाजनक खबर सुनने को मिल सकती है।
  • वृषभ: राजनीति के क्षेत्र में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्त हो सकती है। इससे संतोष और शांति महसूस होगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ के चलते आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन आपको अचानक किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
  • मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। जिससे तनाव कुछ हद तक कम रहेगा। लेकिन यात्रा के दौरान आपको सावधान रहना क्योंकि किसी मूल्यवान वस्तु के खोने का भय बना हुआ है। व्यापार के मामले में कामकाज की स्थिति सही बनी रहेगी। परिवार में संतान को किसी प्रतियोगिता या शिक्षा में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
  • कर्क: आपका दिन शुभ रहने वाला है और उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और आप जोश से भरपूर रहेंगे। व्यापार में यात्राओं से सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
  • सिंह: नौकरी करने वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपको सम्मान प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। हालांकि, आपको कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। ऐसे में कुछ देर आराम जरूर करें।
  • कन्या: आपको व्यापार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अपेक्षा से भी ज्यादा सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं, नौकरी करने वालों को भी कार्यस्थल पर किए गए प्रयासों से सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। अगर किसी कानूनी मामले में फंसे थे तो अब आपको जीत हासिल हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और परिवार में संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • तुला: आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से पैसों की लेन-देन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब उसका समाधान हो सकता है। धन लाभ होने के भी शुभ योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और आपके आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिलेगा।
  • वृश्चिक: आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है। ऐसे में कामकाज में थोड़ा कम मन लगेगा। आर्थिक मामलों में इस समय कोई भी निर्णय लेने से बचें। बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • धनु: आपका दिन शुभ रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे। राजनीति क्षेत्र में किए गए प्रयासों से लाभ मिल सकता है और शासन सत्ता पक्ष से निकटता से भविष्य में मुनाफा मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में किसी यात्रा पर जा सकते हैं और पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
  • मकर: आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे नए प्रयास उन्नति के नए रास्ते खोल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें।
  • कुंभ: आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य के साथ सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना जरूरी होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार के मामले में आपको कुछ कामों में हानि मिल सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। धैर्य बनाए रखना और सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा।
  • मीन: कामकाज के सिलसिले में किसी भी यात्रा पर जाते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में लेन-देन में भी सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर संभव हो तो अभी के लिए जोखिम भरे निर्णयों को टाल दें। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा और कार्यस्थल पर कामकाज सही चलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको अब छुटकारा मिल सकता है।