जानें सोना और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
Pushya Nakshatra Shubh Muhurat, (आज समाज), नई दिल्ली: दीवाली का त्योहार देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इससे पहले धनतेरस के दिन सोना-चांदी आदि चीजों को खरीदने का खास महत्व है। इस बार दीवाली और धनतेरस से पहले खरीदारी के लिए दो दिन पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। यह नक्षत्र 24 घंटे 6 मिनट तक रहेगा, जो इसे विशेष बनाता है।
ऐसा कहा जाता है कि इस योग के दौरान खरीदारी करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। बता दें, मंगल पुष्य योग बनने से धन में वृद्धि होती है और बुध पुष्य से कामों में सफतला मिलती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इन योग के बारे में।
इतने बजे से शुरू पुष्य नक्षत्र
- पुष्य नक्षत्र की शुरूआत: 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट तक
- पुष्य नक्षत्र का समापन: 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के शुभ मुहूर्त
- 14 अक्टूबर: सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक
- दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 26 मिनट तक
- शाम 07 बजकर 26 मिनट से रात 09 बजे तक
- 15 अक्टूबर: दोपहर 12 बजे तक।
इन चीजों को खरीदना होता है शुभ
खेती से जुड़ी चीजें, गैजेट, पढ़ाई से जुड़े सामान, फ्रिज, एसी, वाहन, घर, सोना और चांदी आदि।
किसी नए काम की शुरूआत करना फलदायी
पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी और वाहन को खरीदना शुभ माना जाता है। इससे धन की देवी की कृपा प्राप्त होती है और धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस योग को निवेश करने के लिए शुभ माना जाता जाता है। पुष्य नक्षत्र में श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। इस योग में किसी नए काम की शुरूआत करना फलदायी होता है और काम में अपार होती है।
अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और सिद्धि राजयोग में करें खरीदारी
दीपावली पर खरीदारी के लिए के लिए अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि राजयोग का निर्माण हो रहा है। 17 अक्तूबर को सिद्धि राजयोग, 19 अक्तूबर को अमृतसिद्धि योग और 20 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि समर्थक रंगों की वस्तुएं क्रय करने से संबंधित ग्रहों का अत्यंत शुभ प्रभाव जातकों पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें : जानें धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए