Govardhan Puja Upaay: घर की दरिद्रता दूर करने के लिए गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

0
68
Govardhan Puja Upaay: घर की दरिद्रता दूर करने के लिए गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
Govardhan Puja Upaay: घर की दरिद्रता दूर करने के लिए गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता को समर्पित है गोवर्धन पूजा
Govardhan Puja Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर कुछ विशेष सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है, जिससे घर की दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, दिन बुधवार यानी की आज मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

  • केसर मिश्रित दूध: गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से विवाह से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।
  • बिल्व पत्र: शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करते समय अपनी अनामिका से बिल्व पत्र पर चंदन या केसर लगाकर ॐ नम: शिवाय लिखें। इसके बाद बिल्व पत्र को चिकने भाग की ओर से शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं और भगवान शिव की कृपा से धन लाभ होता है।
  • शुद्ध घी: गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर शुद्ध देशी घी चढ़ाएं और उसके बाद जल से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर घी चढ़ाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और घर में बरकत बनी रहती है।
  • अन्नकूट: गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहते हैं। इस दिन विभिन्न प्रकार की सब्जियों से खास भोग तैयार किया जाता है। गोवर्धन पूजा के दौरान अन्नकूट के भोग में से कुछ हरी सब्जिया और नया अनाज शिवलिंग के पास या किसी शिव मंदिर में दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से अन्न-धन की कमी दूर होती है और भगवान शिव की कृपा मिलती है।

शिवलिंग पूजा विधि

  • स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक करें।
  • ॐ नमो भगवते रुद्राय या ‘महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • पूजा के दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें।

यह भी पढे : जानें गोवर्धन पूजा खत्म होने के बाद गोबर के दीप और पर्वत का ऐसे करें विसर्जन