Panchang And Rashifal: शशि आदित्य राजयोग में इन 6 राशियों को मिलेगा धन लाभ

0
57
Panchang And Rashifal: शशि आदित्य राजयोग में इन 6 राशियों को मिलेगा धन लाभ
Panchang And Rashifal: शशि आदित्य राजयोग में इन 6 राशियों को मिलेगा धन लाभ

व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा प्रदान करता शशि आदित्य राजयोग
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 21 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:42-12:24 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:44-12:03 मिनट तक रहेगा।

शुक्रवार को सूर्य और चंद्रमा की युति से शशि आदित्य योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इसे अत्यंत शुभ और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। सूर्य और चंद्रमा के एक-दूसरे के केंद्र भावों में स्थित होने से यह योग बनता है। यह अद्भुत योग व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा प्रदान करता है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में आज के दिन कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। शाम के बाद घर परिवार में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में आपकी मनोदशा तनाव से ग्रस्त रहेगी। अपने प्रेम का खुलासा करना का आज सही दिन नहीं है। इससे पारिवारिक वातावरण परेशान करने वाला हो सकता है।
  • वृष: आज के दिन कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में आप सफल रहेंगे। आपके करीबी लोग आपकी मदद करने को तैयार रहेंगे, लेकिन उन पर पूरी तरह निर्भर होना ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंख बंद करके विश्वास करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप महत्वपूर्ण फैसले खुद लें।
  • मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थिति ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह ले लें। सोच-समझकर निर्णय लेकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोने की परिस्थितियां भी पैदा हो सकती हैं।
  • कर्क: आज आप व्यापार में कोई नई शुरूआत करने पर विचार कर सकते हैं। इस प्रयास में आपको कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज के दिन मदद देना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसका लाभ आपको भविष्य में देखने को मिलेगा।
  • सिंह: आज के दिन घूमने-फिरने या किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। इसके लिए पहले से तैयारी करना जरूरी होगा। बीच में कुछ अधूरे काम भी पूरे करने पड़ेंगे। दोपहर के बाद कामकाज और इधर-उधर की भागदौड़ अचानक बढ़ सकती है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज धैर्य और सावधानी आपके लिए बेहद जरूरी है।
  • कन्या: आज के दिन आप जिस भी काम को करने का संकल्प लेंगे, उसके पूरे होने की संभावनाएं काफी मजबूत रहेगी। एडमिशन कराना हो, यात्रा पर जाना हो या कोई जरूरी सामान खरीदना हो इन सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। इसके साथ ही अटका हुआ पैसा भी आपको मिलने की संभावना दिख रही है।
  • तुला: तुला राशि के जातकों को तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज के दिन मित्रों के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव की संभावना दिख रही है। ऐसे में किसी भी तरह का टकराव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
  • वृश्चिक: आज आपको अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। यह बदलाव आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक तौर पर आज दबाव कम रहेगा। छोटी-मोटी देनदारियां चुकाने के बाद भी आपकी सेविंग्स पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। परिवार के सदस्यों की कुछ जरूरतें पूरी करनी पड़ सकती है।
  • धनु: घर-परिवार में किसी सदस्य की सेहत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यहीं है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।
  • मकर: मकर राशि वालों की शारीरिक थकान धीरे-धीरे दूर होती दिखाई देगी। पिछले कई दिनों से आप जो एक्सरसाइज या योगाभ्यास कर रहे हैं उसका सकारात्मक असर दिखाई देगा। घर के छोटे सदस्यों या संतान की ओर से भी कोई अच्छा समाचार मन को प्रसन्न करेगा। इसके साथ ही आज वस्तु या किसी उपयोगी चीज का लाभ मिलने की भी संभावना है।
  • कुंभ: आज आपके कार्यक्षेत्र का माहौल पहले की तुलना में काफी बेहतर रहेगा। आॅफिस में हंसी-मजाक और हल्का-फुल्का मनोरंजन भी देखने को मिलेगा। किसी सहकर्मी की ओर से पार्टी मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आॅफिस में सकारात्मक हेगा।
  • मीन: मीन राशि के जातकों का मूड थोड़ा खराब रह सकता है। विपरीत हालातों से मन परेशान रहेगा। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधों को लेकर शिकायत रहेगी। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आयेंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें: शाम के समय करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन-धान्य में होगी वृद्धि