इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली ने निवेशकों को किया निराश
Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से बिकवाली का दौर दिखाई दिया। यही कारण रहा कि बुधवार की तेजी को गवाते हुए गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि बाजार के जानकारों ने पहले ही इस बात का अंदेशा जताया था कि कारोबारी सप्ताह के अंतिम दो दिन बिकवाली भारी रह सकती है। जानकारों का यह अनुमान गुरुवार को तो सटीक बैठा अब देखना यह होगा कि आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार की क्या चाल रहती है।
गुरुवार को बाजार में इतनी गिरावट दर्ज की गई
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में 644 अंक की गिरावट दर्ज की गई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 80,951.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,106.71 अंक या 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,489.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 203.75 अंक या 0.82 प्रतिशत गिरकर 24,609.70 पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट को लाभ हुआ।
इन बाजारों ने भी बढ़ाई गिरावट की संभावना
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं बुधवार को अमेरिकी बाजार तेजी से गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर बड़े बाजारों के मिले जुले परिणाम इस सप्ताह के बचे दो दिन भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली दिखाई दे। जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी दिखाई दे सकती है।
ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Update : सोना दो सौ रुपए मजबूत, चांदी एक लाख के पार