कुआलालमपुर। जाकिर नाइक के उपदेशों पर पाबंदी लगाने वाला मेलाका सातवां राज्य बन गया है। उनके विवादित उपदेशों को लेकर मलेशियाई सरकार ने पहले उन्हें नस्लीय राजनीति में भाग लेने की इजाजत नहीं दी थी और अब यह कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि हम इस मुद्दे से बचना चाहते हैं क्योंकि यह हमारे रिश्तों पर असर डाल सकता है।
मेलाका के अलावा छह अन्य राज्यों जोहोर, सेलंगोर, पेनांग, केदाह, पर्लिस और सरवाक ने सार्वजनिक रूप से जाकिर नाइक के धार्मिक उपदेशों पर पाबंदी लगा रखी है। इस क्रम में मेलका सातवा राज्य है। केदाह, पेनांग और जोहोर राज्य ने सबसे पहले जाकिर के धार्मिक उपदेशों पर पाबंदी लगायी थी।
गौरतलब है कि जाकिर नाइक को भारत सरकार ने आपराधिक भगोड़ा घोषित कर दिया था जिसके बाद वह मलेशिया में शरण लिए हुए है। उस पर काले धन को वैध बनाने का आरोप है।
Sign in
                            Welcome! Log into your account
                            
                            
                            
                            Forgot your password? Get help
                            
                            
                            
                            
                        Password recovery
                            Recover your password
                            
                            
                            A password will be e-mailed to you.
                        