Business News Update : भारत में बढ़ी करोड़पति लोगों की संख्या, इस शहर में बसते हैं सबसे ज्यादा

0
59
Business News Update : भारत में बढ़ी करोड़पति लोगों की संख्या, इस शहर में बसते हैं सबसे ज्यादा
Business News Update : भारत में बढ़ी करोड़पति लोगों की संख्या, इस शहर में बसते हैं सबसे ज्यादा

वर्ष 2025 तक 8.71 लाख परिवार हो जाएंगे करोड़पति

Business News Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत की अर्थव्यवस्था जहां तेजी से विकास कर रही है। वहीं भारत में बसने वाले लोगों की पूंजी भी तेजी से बढ़ रही है। यह खुलासा हाल ही में हुई ताजा रिपोर्ट में हुआ है। जिससे पता चलता है कि भारत में बसने वाले लोग पहले से ज्यादा अमीर हो रहे हैं। रिपोर्ट में ऐसे परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी संपत्ति 8.5 करोड़ रुपए से ज्यादा है। सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि

मुंबई है करोड़पति लोगों की नगरी

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई ‘ करोड़पतियों की राजधानी ‘ है। यहां 1.42 लाख अमीर परिवार रहते हैं। दिल्ली 68,200 परिवारों के साथ दूसरे और बेंगलुरु 31,600 परिवारों के साथ तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र राज्यों में सबसे आगे है। यहां 1.78 लाख करोड़पति परिवार हैं। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि मुंबई में करोड़पति परिवारों की संख्या बढ़ने के पीछे यहां पर संपत्ति के दाम हैं जो देश में लगभग सबसे ज्यादा हैं। संपत्ति के दाम ज्यादा होने से ही यहां पर अमीर लोगों की संख्या में यह उछाल आया है।

सेबी ने अदाणी ग्रुप को दी क्लीन चिट

हिंडनबर्ग मामले में अदाणी समूह को शेयर बाजार नियामक सेबी से बड़ी राहत मिली है। सेबी ने गुरुवार को अरबपति गौतम अदाणी और उनकी समूह कंपनियों, जिनमें अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर शामिल हैं, के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए स्टॉक हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया। यह आदेश अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, गौतम शांतिलाल अडानी और राजेश शांतिलाल अदाणी पर लागू होता है। मामले पर विचार करने के बाद, सेबी ने कहा कि उसने “बिना किसी निर्देश के नोटिस प्राप्तकतार्ओं के खिलाफ तत्काल कार्यवाही को समाप्त करने का निर्णय लिया है।”

ये भी पढ़ें : Share Market Update : सेंसेक्स 83 हजार के पार, निफ्टी में भी तेजी बरकरार