Minister Krishna Bedi बोले- जालसाजी कर विदेश भेजने वालों पर सरकार सख्त, जालसाजी से बचने के लिए सरकार की शर्तों को पढ़ना चाहिए

0
62
Minister Krishna Bedi बोले- जालसाजी कर विदेश भेजने वालों पर सरकार सख्त, जालसाजी से बचने के लिए सरकार की शर्तों को पढ़ना चाहिए
Minister Krishna Bedi बोले- जालसाजी कर विदेश भेजने वालों पर सरकार सख्त, जालसाजी से बचने के लिए सरकार की शर्तों को पढ़ना चाहिए
  • जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सात शिकायतों का हुआ मौके पर निदान, आठ शिकायतों को अगली बैठक के लिए रखा गया लम्बित
  • मंत्री ने विधायक और प्रशासन के सहयोग से किया शिकायतों का निदान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के प्रति प्रदेश के लोगों में उमंग व उत्साह

Minister Krishna Bedi, (आज समाज), पानीपत : हरियाणा के सामाजिक, न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जो भी शिकायतें समिति की बैठक में आती हैं उन पर गंभीरता से कार्य होता है व न्याय दिया जाता है। मंत्री का सभागार में पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने स्वागत किया।

विभिन्न विभागों से सम्बंधित 15 शिकायतें प्राप्त हुई

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बंधित 15 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 9 शिकायतें पिछली बैठक की लम्बित शिकायतें थी जबकि 6 शिकायतें नई रखी गई थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार जनहित में निर्णय लेती है। सरकार द्वारा कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं जिनमें साफ तौर पर लिखा है कि जालसाजी करने वालों से दूरी बनाएं व बिना शर्त पढ़े किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह पसीना बहा कर जनता की सेवा कर रहे हैं।

उचित कार्यवाही करने के निर्देश

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतकर्ताओं की जनसुनवाई करते हुए पहली शिकायत रणधीर सिंह की शिकायत पर सुनवाई की। यह शिकायत पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। यह शिकायत बैंक से सम्बंधित थी। जिस पर गम्भीरतापूर्वक मंत्री ने शिकायतकर्ता की बात को सुना। इसे अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। दूसरी शिकायत पवन कुमार द्वारा रखी गई थी, यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी जो पुलिस विभाग से सम्बंधित थी। इस पर मंत्री ने शिकायतकर्ता की बात को गम्भीरता से सुना व उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

तीसरी शिकायत रविन्द्र वासी सैक्टर-12 द्वारा रखी गई। यह भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। इसमें मंत्री ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। चौथी शिकायत प्रतीक माटा द्वारा दी गई। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। इसमें भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। शिकायत नम्बर पांच शिकायतकर्ता बबिता ने अपनी शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। उनके पति के गायब होने से सम्बंधित यह शिकायत थी। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। इस शिकायत को सुनने के बाद मंत्री ने शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर बंद कर दिया गया।

जिस पुलिस वाले ने प्रताड़ित किया, उसके बारे में स्पष्ट लिखा जाए

शिकायत नम्बर 6 शिकायतकर्ता राजकुमार ने आईओसीएल पानीपत से सम्बंधित शिकायत की थी। यह भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। इसे दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद बंद कर दिया गया। शिकायत नम्बर सात शिकायतकर्ता उषा शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सम्बंधित सीवरेज के क्नैक्शन व मकानों तक पहुंचने वाले रास्तों से सम्बंधित शिकायत की थी। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी।

इसे मंत्री ने सुनवाई के बाद लंबित रखने के निर्देश दिए। शिकायत नम्बर 8 शिकायतकर्ता यूनिक बंसल ने पैसे के लेनदेन से सम्बंधित की थी, जोकि पुलिस विभाग से सम्बंधित थी। इस पर मंत्री ने गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की। इस शिकायत पर मंत्री ने निर्देश दिए कि यह शिकायत स्पष्ट नही है जिस पुलिस वाले ने प्रताड़ित किया है उसके बारे में स्पष्ट लिखा जाए ताकि दोषी पर कार्यवाही की जाए।

शिकायतकर्ता को चंडीगढ़ आने के निर्देश

शिकायत नम्बर 9 में शिकायतकर्ता रामसिंह ने पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायत रखी थी। यह भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। इस शिकायत को सुनने के बाद मंत्री ने बंद करने के निर्देश दिए तथा शिकायतकर्ता को चंडीगढ़ आने के निर्देश दिए। शिकायत नम्बर 10 रविन्द्र शर्मा वासी सैक्टर-19 ने की थी। यह शिकायत यूएचबीवीएन विभाग से सम्बंधित थी। यह शिकायत नई शिकायत थी।

शिकायतकर्ता ने बिजली बिल की अवैध वसूली व वास्तविक यूनिट जोकि मीटर द्वारा दिखाई गई है से सम्बंधित शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में मंत्री ने सुनवाई के बाद एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शिकायत नम्बर 11 शिकायतकर्ता सुरेन्द्र वासी न्यू बिशन स्वरूप कॉलोनी ने की थी। यह शिकायत भी नई शिकायत थी। इसमें मंत्री ने शिकायतकर्ता की बात को सुनने के बाद अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता की मांग पर जांच करके धारा 120 लगाने के निर्देश दिए

शिकायत नम्बर 12 शिकायतकर्ता अशोक कुमार वासी गांव सिठाना ने की थी। यह शिकायत नई शिकायत थी। इस शिकायत में विदेश में भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला था। इसमें आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही गई थी। पैसे का लेनदेन भी हुआ था। शिकायतकर्ता ने अपने तरीके से मंत्री के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा। मंत्री ने धाराओं में परिवर्तन की बात कही व शिकायतकर्ता की मांग पर जांच करके धारा 120 लगाने के निर्देश दिए।

दोषीगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही

शिकायत नम्बर 13 शिकायतकर्ता सुबे सिंह वासी अहर ने की थी। यह शिकायत भी नई शिकायत थी। यह शिकायत सिंचाई विभाग से सम्बंधित थी। इसे आगामी सुनवाई के लिए लम्बित रखा गया और कहा कि सही मायने में  जो आपकी शिकायत है उसकी दोबारा दरखास्त दें और इसके लिए एसडीएम इसराना तथा कमेटी के 3 सदस्यों को जांच कर जानकरी लेने के निर्देश दिए। शिकायत नम्बर 14 मंयक मित्तल वासी गांव भैंसवाल ने की थी। यह नई शिकायत थी जोकि पुलिस विभाग से सम्बंधित थी।

यह व्यवसाय के लेनदेन को लेकर दोषीगण द्वारा माल की खरीददारी की गई थी जिसक रिकार्ड उन्होंने अपने पास होने की बात कही। उन्होंने दोषीगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इस शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। शिकायत नम्बर 15 शिकायतकर्ता संयम मित्तल वासी बरसत रोड़ ने की थी। यह शिकायत भी नई शिकायत थी जोकि पुलिस विभाग से सम्बंधित थी। इसे भी अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।

समिति के सदस्य और सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, समालखा एसडीएम अमित कुमार, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण के अलावा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य और सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Rajnath Singh : कुरुक्षेत्र पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर किया स्वागत