Haryana Weather Update : नवम्बर के दूसरे पखवाड़े में दिखने लगा ठंड का असर, सामान्य से 4 डिग्री नीचे आया तापमान

0
70
Haryana Weather Update : नवम्बर के दूसरे पखवाड़े में दिखने लगा ठंड का असर, सामान्य से 4 डिग्री नीचे आया तापमान
Haryana Weather Update : नवम्बर के दूसरे पखवाड़े में दिखने लगा ठंड का असर, सामान्य से 4 डिग्री नीचे आया तापमान
  • प्रदेश के कई जिलों हवा भी सेहतमंद नहीं, पानीपत में सहित कई जिलों में 300 के ऊपर चल रहा एक्यूआई

Haryana Weather Update,  (आज समाज), चण्डीगढ़ : प्रदेश में पिछले दो दिनों से सुबह और शाम को कोहरा परेशानी बढ़ रहा है। हालांकि वातावरण में इतनी ठंड नहीं है जितनी इस समय में होनी चाहिए, लेकिन रातें ठंडी हैं और सुबह-शाम ठंड है, दिन में सामान्य महसूस हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश का तापमान जहां 26 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह दस बजे तक कुछ जिलों में दृश्यता काफी कम रहती हैं, जिसके कारण सुबह के समय वाहनों की गति काफी कम रही। धुंध के कारण हवा की गुणवत्ता में भी कोई सुधार नहीं हो पाया है और ए.क्यू.आई. 300 पर रहा है जो कि स्वास्थ्य के हिसाब से सेहतमंद नहीं है।

पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज़ की जाएगी। बता दें कि 12 नवम्बर तक पूरे हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक था। लोग अंदाजा लगा रहे थे कि नवंबर के दूसरे पखवाड़े में शायद ठंड का दौर देखने को मिले। इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके असर के चलते सीजन में एकदम से वातावरण में धुंध छाई। बुधवार को सुबह के समय फिर से कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर में तापमान 25 डिग्री से नीचे आ सकता है। हवाओं की गति मंगलवार को भी काफी धीमी रही।

तेजी से गिरता जा रहा तापमान

वहीं पर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा। दिन का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे चल रहा है। मंगलवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 19 नवम्बर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और ठंड में कुछ इजाफा हो जाएगा। हालांकि अभी प्रदेश में बारिश को लेकर किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।

रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंड का अनुभव होगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। वहीं पर मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सलाह दी है कि सुबह के समय धुंध और ठंडी हवाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

ये भी पढ़ें: Minister Krishan Lal Panwar ने पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप जॉब फेयर में चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई