ग्रेटर फरीदाबाद (आज समाज) कुंदन ग्लोबल स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ उपस्थित हुए और उन्होंने पौधारोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण चुघ ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु भाई भारत भूषण की सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, उनके परिजनों एवं सभी फरीदाबाद वासियों से प्रधानमंत्री  के आह्वान पर शुरु हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। तरुण चुघ ने कहा केवल पेड़ लगाना ही हमारा कार्य नहीं बल्कि उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा की ऐसी मुहिम प्रत्येक फरीदाबाद के स्कूल में चलनी चाहिए।वहीं जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में लक्ष्य रखा गया कि आने वाले 15 दिनों में हम 11,000 पौधे लगाएंगे। हम सभी बच्चों के नाम पर एक पेड़ और उनके माता- पिता के नाम पर 4 पेड़ सभी घरों में भेजेंगे ताकि वो अपने घर के साथ अपने आसपास भी पौधारोपण करके धरती माता की सेवा कर सकें। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं उप मेयर देवेंद्र चौधरी, सुखवीर मलेना, गोल्डी अरोड़ा, रमेश भारद्वाज, सतीश शर्मा, राजेन्द्र तालान, रेशम सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
—
Sign in
                            Welcome! Log into your account
                            
                            
                            
                            Forgot your password? Get help
                            
                            
                            
                            
                        Password recovery
                            Recover your password
                            
                            
                            A password will be e-mailed to you.
                        

