हिमाचल प्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कितने पैसे प्रति लीटर बढ़ा दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

0
147
हिमाचल प्रदेश में बढ़े पेट्रोल -डीजल के दाम

शिमला. उधर आप रात को सो रहे थे और सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई. हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त से अब पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल नए दाम पर मिलेंगे. राज्य सरकार ने दोनों ईंधनों पर 60 पैसे प्रति लीटर मूल्य वृद्धि की घोषणा की है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के पीछे की वजह Orphan and Widow Cess लागू किया जाना है. पूरे हिमाचल में नया रेट रात 12 बजे से ही लागू कर दिया गया है.यह 12 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गया है.

राज्य सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले के बाद अब हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं 60 पैसे प्रति लीटर का ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा.

10 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितना ज्यादा खर्च?

10 लीटर ईंधन पर 6 रुपये अतिरिक्त
40 लीटर टैंक फुल कराने पर 24 रुपये अतिरिक्त
50 लीटर ईंधन पर 30 रुपये अतिरिक्त
100 लीटर ईंधन पर 60 रुपये अतिरिक्त

इन आंकड़ों से समझा जा सकता है कि जितना ज्यादा ईंधन खरीदेंगे, उतना ही अधिक उपकर देना होगा.

कब से लागू हुआ नया सेस?

11 अगस्त की शाम को यह खबर आई की राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ाने का फैसला लिया है. हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नया उपकर 11 अगस्त 2026 की आधी रात यानी 12 बजते ही लागू कर दिया गया. यह लेवी हिमाचल प्रदेश में ईंधन की पहली बिक्री के समय लगाई जाएगी.

सरकार ने क्यों लगाया अनाथ एवं विधवा उपकर?

पेट्रोल और डीजल में लगे वाले कुछ टैक्स को बढ़ाने का फैसला लिए जाने की वजह से इसका असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि राज्य सरकार के ऐसा फैसला लेने के पीछे की वजह क्या है. आपको बता दें कि इस उपकर से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण के लिए करती है. सरकार ने इसे सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए एक समर्पित और स्थायी राजस्व स्रोत के तौर पर लागू किया है.

  • TAGS
  • [post_tags]