Punjab-Haryana border sealed : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर लगी धारा 163, जानिए क्यों लागू की गई धारा, क्या है किसानों की मांग

0
173
Punjab-Haryana border sealed : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर लगी धारा 163, जानिए क्यों लागू की गई धारा, क्या है किसानों की मांग
Punjab-Haryana border sealed : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर लगी धारा 163, जानिए क्यों लागू की गई धारा, क्या है किसानों की मांग

सुबह से ही शंभू सहित अन्य सभी बार्डर पर किसानों का लग रहा जमावड़ा, देर रात को ही पुलिस ने डाल लिया था डेरा

Punjab-Haryana border sealed  (आज समाज), चंडीगढ़ : अमेरिका के साथ होने जा रही ट्रेड डील के विरोध में आज पंजाब के हजारों किसान दिल्ली कूच की तैयारी में पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर पहुंचे जहां पुलिस के सख्त पहरे ने उन्हें रोक लिया। किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है। किसानों को बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

इसलिए जा रहे किसान घाट

दरअसल अमेरिका के साथ होने जा रही ट्रेड डील को लेकर देश भर के किसान संगठन चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि यह डील होती है तो इससे भारतीय डेयरी व कृषि व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव होगा। इसी के विरोध में आज देश भर के किसान संगठनों ने दिल्ली किसान घाट पर महा पंचायत का आयोजन किया है। जिसमें भाग लेने के लिए देश भर के किसान संगठन किसान घाट पहुंचने की कोशिश में हैं जबकि केंद्र सरकार ने दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए हैं।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे किसान

पंजाब के किसानों ने अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर दिया है। किसान मंगलवार सुबह ही दिल्ली में किसान घाट जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया।

हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहां जेसीबी भी लगा दी गई हैं ताकि अगर वहां कोई टेंपरेरी या परमानेंट जगह बनाने की कोशिश की जाए तो उसे हटाया जा सके। इसे देखते हुए पंजाब के किसान वहीं बैठ गए हैं। ऐसे में वहां पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Farmer Protest Live : हजारों की संख्या में शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान, दिल्ली कूच पर अड़े

  • TAGS
  • [post_tags]