Delhi Crime: कैफे में देर रात तक दारू पार्टी, फिर युवती के साथ की दरिंदगी, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

0
8
Delhi Crime News, Preet Vihar Incident, Cafe Party Assault, Delhi Police Arrest, Colleagues Accused, Crime Against Women, दिल्ली क्राइम न्यूज, प्रीत विहार कांड, दिल्ली अपराध समाचार, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज
अमृतसर जिले में AAP सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कैफे में देर रात हुई पार्टी के बाद 22 वर्षीय युवती के साथ उसके ही सहकर्मियों ने दरिंदगी की। रातभर पार्टी के बाद यह घिनौना कांड हुआ। सुबह-सुबह युवती थाने पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

एक साथ काम करते हैं सभी आरोपी

पुलिस के अनुसार पीड़िता और सभी आरोपी कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के Cafe 8 में एक साथ काम करते हैं। सोमवार रात पीड़िता समेत कुल आठ लोग पार्टी करने के लिए प्रीत विहार स्थित ‘सल्तनत कैफे’ में इकट्ठा हुए थे। आमतौर पर यह कैफे रात 11:30 बजे बंद हो जाता है, लेकिन बताया जा रहा है कि समूह के एक कर्मचारी के पास कैफे की चाबियां थीं। इसी का फायदा उठाते हुए सभी लोगों ने देर रात कैफे को दोबारा खोला और अंदर पार्टी जारी रखी। आरोप है कि इस दौरान सभी ने शराब का सेवन किया और तड़के करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकले।

सहकर्मियों पर ही दरिंदगी का आरोप

कैफे से निकलने के कुछ ही देर बाद युवती ने आरोप लगाया कि उसके दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ दरिंदगी की, जबकि वहां मौजूद अन्य सहकर्मियों ने इस घिनौने कृत्य में आरोपियों का साथ दिया और उन्हें शह दी। घटना के तुरंत बाद पीड़िता पुलिस के पास नहीं गई थी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में वह अपने एक पुरुष मित्र और दो अन्य महिलाओं के साथ एक वाहन में वहां से जाती हुई दिखाई दी है। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

6 लोगों के खिलाफ FIR, 3 की तलाश जारी

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार पुरुषों और दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस थाने में पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट के सामने भी उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस कैफे और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

  • TAGS
  • [post_tags]