Jind News : संदिग्ध हालात में एक महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या

0
869
A woman committed suicide by hanging herself under suspicious circumstances.
  • पांच साल पहले की थी लव मैरिज, चिकित्सक बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
  • शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा, जांच जारी

Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। गांव भिड़ताना में वीरवार को संदिग्ध हालात में एक महिला ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका ने लगभग पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने चिकित्सक बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और बिसरा जांच के लिए लैबोरट्री भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गांव भिड़ताना निवासी जितेंद्र की पत्नी भावना (25) ने वीरवार को अपने मकान में संदिग्ध हालात के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। जिसका परिजनों का तुंरत पता चल गया। गंभीर हालात में महिला को शहर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां से मृतका के शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा मृतका का मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के पिता गांव सोरखी निवासी आजाद ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने लगभग पांच साल पहले जितेंद्र से लव मैरिज की थी।

इस दौरान भावना ने एक लड़की को जन्म दिया। जो दो वर्ष की है। बेटी के घर आना-जाना भी शुरू हो गया था। तीन-चार दिन पहले पति पत्नी के बीच जरूर कहासुनी हुई थी। उसकी बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के बिसरे को जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा गया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़े:-Uttar Pradesh News : जिसकी हो रही थी तेरहवीं, वह जिंदा घर लौट आया

  • TAGS
  • [post_tags]