State level Sant Namdev Jayanti : 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह

0
68
State level Sant Namdev Jayanti celebrations to be held on October 26
पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में संत नामदेव जयंती का निमंत्रण देते पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा।
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

Rewari News(आज समाज नेटवर्क)रेवाड़ी। प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह का आयोजन आगामी 26 अक्टूबर को हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा विश्ष्टिï अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह की तैयारियों व समाज के लोगों को निमंत्रण देने के लिए स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नामदेव सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार नामदेव समाज के साथ संत नामदेव जयंती मना रहे हैं। यह हमारे समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।

इस अवसर पर हिसार संत नामदेव सभा एवं ट्रस्ट द्वारा हवन, गुरु भक्ति और लंगर प्रसाद का सामूहिक आयोजन किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए सतबीर वर्मा, कृष्ण रोहिल्ला और विकास रोहिला को प्रदेशभर में समाज के लोगों को निमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस अवसर पर तरूण सिक्करवाल, लक्ष्मीनारायण वर्मा, विजय रोहिल्ला, प्रदीप कुमार, रमेश रोहिल्ला, नरेश, धर्मेंद्र, दलीप सिक्करवाल, नंदगोपाल रोहिल्ला, नवीन रोहिल्ला, महेंद्र सिंह, मुकेश वर्मा, पार्षद संगीत लता, रामअवतार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े:- Rewari News : महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर डीसी अभिषेक मीणा ने किया नमन