Inside Story: शाहिद अफरीदी का दामाद पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी की जड़! बाबर आजम से झगड़ा, कप्तानी विवाद और …

0
69
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ये हाल महज तीन साल के भीतर हो गया और इसके पीछे की वजह से है दो सीनियर खिलाड़ियों के बीच कोल्ड वार. शाहीद अफरीदी के दामाद शाहीन और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का मनमुटाव किसी से छुपा नहीं है और यही टीम के बर्बादी की जड़ है.
babar azam and shaheen afridi
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच रिश्ते ने बर्बाद किया पाकिस्तान का क्रिकेट

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इस समय जो हाल है, वो किसी भी देश की क्लब टीम तक से नहीं जीत सकता. इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज की हार ने पूरे देश की क्रिकेट में हंगामा मचा दिया. लगातार दो मैच हारने के बाद बीच दौरे पर 7 खिलाड़ी, हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल बाहर कर दिया गया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ये हाल महज तीन साल के भीतर हो गया और इसके पीछे की वजह से है दो सीनियर खिलाड़ियों के बीच कोल्ड वार. शाहीद अफरीदी के दामाद शाहीन और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का मनमुटाव किसी से छुपा नहीं है और यही टीम के बर्बादी की जड़ है.

अभी कुछ दिन पहले ही बाबर आजम को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का दोबारा कप्तान बनाया गया है. पीसीबी के इस फैसले के बाद से ही सवाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान पर उठने लगा है. इस समय शाहीन अफरीदी टीम की कमान संभाल रहे हैं. जब उनके कुछ दिन पहले ये सवाल किया गया तो उनका जवाब बाबर आजम को सीधा चुभने वाला था. उन्होंने कहा, अभी मैं पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान हूं. हालांकि उनके साथ इससे पहले आईसीसी इवेंट से पहले ऐसा किया जा चुका है. यहीं से बाबर और शाहीन के बीच मनमुटाव की कहानी भी शुरू हुई थी.

Shaheen Afridi breaks silence on Babar Azam
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम

बाबर-शाहीन का विवाद आखिर शुरू कैसे हुआ?

साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बुरी तरह से पिट गया. उसको अफगानिस्तान की टीम तक ने धो डाला. अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही टीम पहले दौर से ही बाहर हो गई. बाबर आजम ने इस टूर्नामेंट के बाद सारे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद पीसीबी ने शाहीन शाह आफरीदी को टी20 टीम का कप्तान बनाया. उनको न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान खराब प्रदर्शन के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई. कमाल की बात यह कि दोबारा बाबर आजम को ही कप्तान बना दिया गया. यहीं से बाबर और शाहीन के बीच रिश्ते बिगड़े. ऐसे अचानक टी20 की कप्तानी छीना जाना शाहीन को चुभ गया. दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच रिश्तों में दरार पड़ गई.

2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद फिर बदली तस्वीर

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम खेलने उतरी और फिर से प्रदर्शन बेहद खराब रहा. टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई. बाबर आजम की फिर से कप्तानी गई इसके बाद तीनों फॉर्मेट के लिए अलग अलग कप्तान का फार्मूला पीसीबी लेकर आया. बाबर को टेस्ट कप्तानी दी गई जबकि शाहीन शाह आफरीदी को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया. टी20 टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में दी गई.

बाबर–शाहीन विवाद की टाइमलाइन

1. नवंबर 2023 — बाबर ने कप्तानी छोड़ी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम के खस्ता हाल प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से शाहीन अफरीदी को टी20 का कप्तान बनाया गया और शान मसूद को टेस्ट की कमान दी गई.

2. मार्च 2024 — शाहीन से कप्तानी छिनी, बाबर वापस आए

पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को सिर्फ 5 महीना दिया और तय कर लिया कि वो कप्तानी के लिए ठीक नहीं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 में 1-4 से हार के बाद उनको इस पद से हटा दिया गया. 31 मार्च 2024 को बाबर आजम को दोबारा कप्तान बना दिया गया.

4. अप्रैल 2024 — PCB के बयान पर विवाद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऐसा बयान सामने आया जिसने हंगामा मचा दिया. इसमें बाबर को शाहीन से सपोर्ट करने की बात कही गई थी. जब ये बात मीडिया में रखी गई तो इससे तेज गेंदबाज भड़क गया और खुलकर पीसीबी के इस बयान को गलत बताया. उनका कहना था कि ऐसी बातों के मीडिया में कहने की जरूरत नहीं थी.

5. अप्रैल 2024 — बाबर ने दरार की खबरों को खारिज किया

अब तक बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच की अनबन पूरी दुनिया के सामने आ चुकी थी. इस बात पर पर्दा डालने के लिए बाबर ने सार्वजनिक रूप से सबके सामने आकर शाहीन के अनबन की खबरों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है और दरार की बात बेबुनियाद है. दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते हैं.