Sonia Gandhi: तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

0
429
Sonia Gandhi
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी। 

Aaj Samaj (आज समाज), Sonia Gandhi, नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष की शनिवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार उन्हें नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले मार्च में भी सोनिया को तबीयत खराब होने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ
  • लोकसभा चुनावों के चलते सोनिया एक्टिव

जानिए मेडिकल बुलेटिन में क्या कहा गया

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि सोनिया की हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण सोनिया इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (इंडिया) की बैठक में भी सोनिया शामिल हुई थीं। इससे पहले वह बेंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

  • TAGS
  • No tags found for this post.