- रेलवे यात्रियों को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
Jind News ,आज समाज , जींद। रेलवे जंक्शन पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रेलयात्री संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल और जिला प्रभारी मदनलाल गोयल पहुंचे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा को आना था लेकिन कार्यवश वो इस कार्यक्रम में नही पहुंच सके। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने किया।
उन्होंने रेलयात्रियों के बीच बैठ कर उन्हें स्वदेशी के फायदे बताए और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अपने जीवन में करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मदनलाल गोयल ने कहा कि भारत देश की आत्मा स्वदेशी है। देश का हर व्यक्ति चाहे वो किसी भी वर्ग का हो, अगर वह मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
स्वदेशी के बारे में दे रहे जानकारी
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के रेलवे स्टेशनों पर जनप्रतिनिधि स्वदेशी को लेकर रेलयात्रियों के बीच हैं। सभी को स्वदेशी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर जो काम करते हैं, उनके नाम का बोर्ड लगाएंगे ताकि वो रेलवे यात्री स्वदेशी के प्रति जागरूक हों। भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देशभर में यह आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की थीम यही है कि वोकल पर लोकल और लोकल फॉर वोकल। इसका मतलब है कि देश में बनी चीजों का ही अधिक से अधिक उपयोग व प्रयोग किया जाए।
भारत की जीडीपी में योगदान
उन्होंने कहा कि भारत देश में पांच हजार से अधिक कंपनियां रजिस्ट्रड हैं लेकिन वो बाहर से सामान लेती हैं और फिर यहां बेचती हैं। जिससे देश का सारा पैसा बाहर जाता है। ऐसे में सभी रेलयात्रियों से आग्रह किया है कि देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग व उपयोग करें ताकि देश की जीडीपी बढ़े। सभी को इससे काम मिलेगा। वहीं रेल यात्री भाग्यश्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग हमें करना चाहिए।
जो मेडिसन (दवाई) हम उपयोग करते हैं, वो भारत की बनी हुई ही उपयोग करें। कंपनी की जो गाडिय़ां हैं वो भारत में निर्मित हों और उन्हें ही हमें खरीदें ताकि भारत की जीडीपी बढ़ें। कुछ भी हम जो दिनचर्या में उपयोग करते हैं, वो भारत में ही निर्मित हो। दूसरे देशों के प्रोडटक्ट हमें उपयोग नही करने हैं। इससे भारत में स्वरोजगार बढेगा और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। भारत का पैसा भारत में ही रहेगा। इससे इंडिया की जीडीपी बढ़ेगी।
यह भी पढे : Adolescent Health Day : छात्राओं को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वस्थ रहना बेहद जरूरी : रेणू


