योगी सरकार का बड़ा फैसला, महानवमी पर खुशखबरी, 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान

0
124
उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई.
कांग्रेस का हाथ, माफिया के साथ: योगी आदित्यनाथ
UP में 19 अक्टूबर को भी रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, महानवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सरकार ने नवरात्री को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी की घोषित की गई है. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई. सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार के इस फैसले ने खुशखबरी दी. इसकी वजह से प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर दोनों दिन सार्वजनिक छुट्टी रहेगी.

यूपी सरकार के अंदर काम करने वाले तमाम कर्मचारियों के लिए नवरात्री का मजा दोगुना हो गया है. 19 अक्टूबर को सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है और अगले दिन विजयादशमी का सार्वजनिक अवकाश होगा. इससे पहले सरकार ने 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया था. सरकार के ताजा निर्णय के तहत पहले जारी किए गए छुट्टियों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव की ओर से संशोधित आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार अब 19 अक्टूबर को भी महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

पहले सिर्फ 20 अक्टूबर को घोषित थी छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने इससे पहले 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी के लिए अवकाश घोषित किया था. अब नए आदेश के बाद 19 अक्टूबर को भी छुट्टी रहेगी. इस तरह प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में लगातार दो दिन सार्वजनिक अवकाश लागू होगा. सरकार के इस फैसले से नवरात्र और दशहरा पर्व मनाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. त्योहार के दौरान लोग धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-पाठ और परिवार के साथ समय बिताने की योजना बना सकेंगे.

मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश

सरकार की ओर से जारी संशोधित आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देश दिए गए हैं. इसमें मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, इलाहाबाद हाईकोर्ट, बैंकों और अन्य संबंधित विभागों को नए आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है. सरकार ने इस बात को साफ कर दिया है कि पहले जारी अवकाश संबंधी कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. इसको संबंधित संस्थानों और विभागों को लागू करना होगा.

  • TAGS
  • No tags found for this post.