17 अक्टूबर को सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, सिंह समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; जानें उपाय

0
78
वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बावजूद दोनों ग्रहों के बीच शत्रुता मानी जाती है.

नई दिल्ली. ज्योतिष में सूर्य और शनि को सबसे ज्यादा अहम और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता है लेकिन ग्रहों के बीच शत्रुता मानी जाती है. 17 अक्टूबर को सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से सूर्य और शनि के बीच षडाष्टक योग बनने जा रहा है. आपको बता दें कि इस योग को ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता. इसके प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कुछ राशि में सूर्य के गोचर करने से सूर्य और शनि के बीच षडाष्टक योग बन रहा है, जिससे स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों, करियर और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. सूर्य के कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने पर सूर्य और शनि के बीच ऐसी स्थिति बनेगी. इससे सूर्य शनि से आठवें और शनि सूर्य से छठे भाव में होंगे. इसी ग्रह स्थिति को षडाष्टक योग कहा जाता है.

सिंह राशि: सेहत और कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क

सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है. ऐसे में सूर्य का तुला राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए अहम हो जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक षडाष्टक योग के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है. आंखों में परेशानी या सिरदर्द जैसी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतना बेहतर रहेगा. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करके लेन-देन करने से बचें और बड़े वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें.

वृश्चिक राशि: अचानक खर्च बढ़ने की आशंका

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होगा. ज्योतिष में इस भाव को खर्च और हानि से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी स्थिति में षडाष्टक योग के कारण आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. किसी बड़े निवेश या वित्तीय योजना में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित होगा. वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें.

मीन राशि: पारिवारिक रिश्तों में बरतें संयम

मीन राशि के जातकों को इस अवधि में पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत हो सकती है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार किसी पुरानी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं. ऐसे में बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें. इसके अलावा कानूनी मामलों या अदालती प्रक्रिया से जुड़े खर्च बढ़ने की आशंका जताई गई है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना और आर्थिक योजना के अनुसार चलना बेहतर होगा.

ध्यान दें: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित होती हैं. इन्हें निश्चित भविष्यवाणी या स्वास्थ्य, वित्तीय और कानूनी मामलों में विशेषज्ञ सलाह का विकल्प नहीं मानना चाहिए.

  • TAGS
  • No tags found for this post.