• देश
  • हरियाणा
  • सरकारी नौकरी
  • काम की बात
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • देश
  • हरियाणा
  • सरकारी नौकरी
  • काम की बात
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • देश
  • हरियाणा
  • सरकारी नौकरी
  • काम की बात
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
  • ई पेपर
Home Others महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे संत रविदास जी
  • Others

महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे संत रविदास जी

By
admin
-
June 28, 2021
0
2684
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    sant ravidas
    sant ravidas

    भक्तिकालीन संत व कवि रविदास का जीवन व उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रेरक हैं। वे महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा, मनोवांक्षित जन्म किसी के वश की बात नहीं है। जन्म ईश्वर के हाथ में है। सभी ईश्वर की संतान हैं अत: जन्म के आधार पर भेदभाव करना ईश्वर की व्यवस्था को नकारने जैसा है। वे कहते हैं- रैदास जन्म के कारणै, होत न कोई नीच। नर को नीच करि डारि हैं, औछे करम की कीच।। मान्यता है कि संत रविदास ने तपोबल से सिद्धियां हासिल कीं, चमत्कार किए, लेकिन कभी अहंकार नहीं किया। उन्होंने घृणा का प्रतिकार घृणा से नहीं, बल्कि प्रेम से किया। हिंसा का हिंसा से नहीं, बल्कि अहिंसा और सद्भावना से किया। इसलिए वे प्रत्येक व्यक्ति के प्रेरणास्त्रोत बने। उन्होंने निर्भीकता से अपनी बात कही।

    समाज को नई राह दिखाई और कुरीतियों को दूर करने के लिए सच और साहस को आधार बनाया। संत रविदास को वेदों पर अटूट विश्वास था। वे सभी को वेद पढ़ने का उपदेश देते थे। वे कहते हैं-‘जन्म जात मत पूछिए, का जात और पाँत। रैदास पूत सम प्रभु के कोई नहिं जात-कुजात।।’ वे कहते हैं-‘एकै माटी के सभै भांडे, सभ का एकै सिरजनहार। रैदास व्यापै एकौ घट भीतर, सभ को एकै घड़ै कुम्हार।। वैदिक वर्ण व्यवस्था में व्यक्ति के गुण, कर्म और स्वभाव को महत्त्व दिया गया है। संत रैदास ने मांसाहार, अनैतिकता, धनलिप्सा, दुराचार को भी असामाजिक घोषित किया। उन्होंने सभी तरह की धार्मिक संकीर्णताओं, रूढ़ियों, भेदभाव का विरोध करते हुए कहा, इस तरह की प्रवृत्तियों से समाज कमजोर और अपवित्र बनता है। उन्होंने धार्मिक स्थलों के बजाय व्यक्ति के बेहतर कमरें को महत्वपूर्ण माना और हृदय की पवित्रता को जरूरी बताया। वे कहते हैं-‘का मथुरा का द्वारका, का काशी हरिद्वार। रैदास खोजा दिल आपना, तउ मिलिया दिलदार।। आडंबरों का विरोध करने के कारण उनकी निंदा-आलोचना भी की गई, लेकिन उन्होंने इसकी कभी परवाह नहीं की। उन्होंने धार्मिक एकता स्थापित करने के प्रयास किए। संत रविदास ने जिसे समाज, राष्ट्र और संस्कृति के उन्नयन में नुकसानदायक पाया, उसका खुलकर विरोध किया। इस तरह एक साधक, साधु, योगी, समाज सुधारक, कवि और सिद्ध के रूप में संत रविदास आज भी मानव समाज के लिए प्रेरक, शिक्षक, उपदेशक, मानव मूल्यों के रक्षक के रूप में दिखाई पड़ते हैं।

    • TAGS
      • Sant Ravidas ji
      • spiritual social reformer
    • TAGS
    • Sant Ravidas ji
    • spiritual social reformer
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleपरमब्रह्मा का सूचक है शिवलिंग
      Next articleमहम का विकास भाजपा कार्यकाल में हुआ : शमशेर
      admin
      admin
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • Haryana News: किसानों का गेमचेंजर! QR गेट पास ऐप लॉन्च, धान बेचो बिना लाइन
        Haryana News: किसानों का गेमचेंजर! QR गेट पास ऐप लॉन्च, धान बेचो बिना लाइन
      • Hisar News: कैदी मेडिकल के बहाने फरार! भीड़ में गायब, पुलिस तलाश – शातिर प्लान का राज!
        Hisar News: कैदी मेडिकल के बहाने फरार! भीड़ में गायब, पुलिस तलाश – शातिर प्लान का राज!
      • Panipat News पानीपत किसान की मौत का वीडियो वायरल! सूदखोर ने 4 लाख लिए, पुलिस एक्शन!
        Panipat News: पानीपत किसान की मौत का वीडियो वायरल! सूदखोर ने 4 लाख लिए, पुलिस एक्शन!
      • Karnal News: हरियाणा पुलिस का धमाका! 1 करोड़ का गांजा पकड़ा, 3 महिलाएं+3 पुरुष गिरफ्तार
        Karnal News: हरियाणा पुलिस का धमाका! 1 करोड़ का गांजा पकड़ा, 3 महिलाएं+3 पुरुष गिरफ्तार

      Trending Post

      Most Popular Non Veg Food: दुनिया में सबसे ज़्यादा किस जानवर का मांस खाया जाता है? जवाब जानकर आप रह जाएंगे आप हैरान

      October 29, 2025

      Soan Papdi: दिवाली पर सबके घर घूमने वाली ‘सोन पापड़ी’ की कहानी: जानिए कहां से आई ये रेशेदार मिठाई, भारत से या फ़ारस से?

      October 19, 2025

      Alakh Pandey Net Worth: शाहरुख खान भी रह गए पीछे! ‘फिजिक्स वाला’ अलख पांडे बने नए अमीरी के किंग, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

      October 6, 2025

      POPULAR POSTS

      Haryana News: किसानों का गेमचेंजर! QR गेट पास ऐप लॉन्च, धान बेचो बिना लाइन

      November 2, 2025

      Hisar News: कैदी मेडिकल के बहाने फरार! भीड़ में गायब, पुलिस तलाश – शातिर प्लान का राज!

      November 2, 2025

      Panipat News: पानीपत किसान की मौत का वीडियो वायरल! सूदखोर ने 4 लाख लिए, पुलिस एक्शन!

      November 2, 2025

      POPULAR CATEGORY

      • देश
      • हरियाणा
      • सरकारी नौकरी
      • काम की बात
      • मनोरंजन
      • लाइफस्टाइल
      • वेब स्टोरी
      • राशिफल
      • ई पेपर

      ABOUT US

      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: corporate@itvnetwork.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google NewsGoogle News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2025. ALL RIGHTS RESERVED.

      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions