Rewari News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रेवाड़ी का युवक गिरफ्तार

0
83
Rewari News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रेवाड़ी का युवक गिरफ्तार
Rewari News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रेवाड़ी का युवक गिरफ्तार

पाकिस्तान से खाते में आए डेढ़ लाख रुपए
नौसेना भवन में तैनात है विशाल यादव
Rewari Nwes (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान इंटेलिजेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विशाल यादव नौसेना भवन में तैनात है। विशाल यादव के खाते में डेढ़ लाख रुपए की ट्रांजैक्शन मिली है। हर जानकारी के लिए उसे 5 से 10 हजार रुपए दिए जा रहे थे। लेकिन आॅपरेशन सिंदूर के समय उसे 50 हजार रुपए की बड़ी रकम अकाउंट में मिली। विशाल रेवाड़ी जिले के गांव पुंसिका का रहने वाला है। मौजूदा समय में उसका परिवार रेवाड़ी शहर की उत्तम नगर कॉलोनी में रहता है।

विशाल यादव के पिता सुनील यादव हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर रहे हैं। जिनकी 12 साल पहले रोहड़ाई गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विशाल के चाचा अनिल और सुशील भी हरियाणा पुलिस में रहे हैं। अनिल भी एएसआई के पद से वीआरएस ले चुके हैं। वहीं सुशील यादव एएसआई के पद पर फिलहाल सेवाएं दे रहे हैं।

16 जून को मानेसर से किया गिरफ्तार

राजस्थान इंटेलिजेंस ने विशाल यादव का दिल्ली से निकलते ही पीछा करना शुरू कर दिया था। जब वह मानेसर पहुंचा तो इंटेलिजेंस ने उसकी गाड़ी रोकी और उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। विशाल यादव की गाड़ी को मानेसर में एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी करवा दी। उसके बाद टीम उसे साथ ले गई।

पुलिस ने परिजनों को दिखाए सबूत

जयपुर इंटेलिजेंस कार्यालय में जब विशाल के चाचा अनिल ने गिरफ्तारी का कारण पूछा तो उन्हें विशाल के खाते में पाकिस्तान से हुई ट्रांजैक्शन दिखाई गई। इसके अलावा पाकिस्तानी हैंडलर के साथ हुई चैट के बोर में भी दिखाया गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के अलावा दूसरी सोशल साइट्स पर विशाल ने चैटिंग की थी।

सोशल मीडिया के जरिए पकड़ में आया विशाल

साल 2022 में जासूसी के आरोपी में प्रिया नाम की आईडी से बातचीत करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जब प्रिया शर्मा का अकाउंट खंगाला गया तो उसमें विशाल यादव भी फ्रेंड मिला। विशाल यादव की प्रोफाइल चेक किया गया तो वह नौसेना मुख्यालय का क्लर्क निकला। इंटेलिजेंस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया।

आॅपरेशन सिंदूर के दौरान खाते में आए 50 हजार रुपए

विशाल यादव पर जांच एजेंसियां नजर रखे हुए थी। अचानक से आॅपरेशन सिंदूर के दौरान जब 50 हजार रुपए का बड़ा ट्रांजैक्शन वेरिफाई हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसके फोन की फॉरेंसिंक जांच हुई तो उसमें लेन-देन और सामरिक सूचना पाकिस्तान भेजने की पुष्टि हुई है।

2 बच्चों का पिता है विशाल

विशाल यादव के 2 बच्चे हैं। जिनमें बेटी बड़ी और बेटा छाटा है। विशाल की पत्नी सनाया फिलहाल बच्चों के साथ मायके में गई हुई है। वर्तमान में घर पर विशाल की मां अकेली रहती है। विशाल की गिरफ्तारी का पता उन्हें 24 जून को लगा है। उसके बाद वे सदमे के कारण घर से बाहर नहीं आ पा रही हैं।