Shiv Puja: भगवान शिव को शीतलता प्रदान करता है कच्चा दूध, जानें शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का तरीका

0
55
Shiv Puja: भगवान शिव को शीतलता प्रदान करता है कच्चा दूध, जानें शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का तरीका
Shiv Puja: भगवान शिव को शीतलता प्रदान करता है कच्चा दूध, जानें शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का तरीका

सोमवार को जल में थोड़ा सा दूध डालकर स्नान करने से दूर होता है मानसिक
Shiv Puja, (आज समाज), नई दिल्ली: भगवान शिव को शीतल वस्तुएं प्रिय हैं, कच्चा दूध भी शीतलता प्रदान करता है। इसके अलावा दूध का संबंध चंद्रमा से है, चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर विराजमान होते हैं। इस कारण शिवजी को दूध अर्पित करने से चंद्रदोष दूर होता है। साथ ही मान्यता है कि आचरण सही रखकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसके अलावा सोमवार को शिवजी की पूजा अर्चना के बाद दूध का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही सोमवार को जल में थोड़ा सा दूध डालकर स्नान करने मानसिक तनाव दूर होता है और चिंता कम होती है। गाय का कच्चा दूध सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि इसे पवित्र और सात्विक समझा जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे शिलिंग पर दूध चढ़ाने का सही तरीका।

शिवलिंग पर दूध कैसे चढ़ाएं

शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के लिए चांदी के बर्तन का प्रयोग करना चाहिए और चांदी का लोटा वगैरह न मिलें तो मिट्टी के कलश से महादेवक जल चढ़ाना चाहिए। वहीं जलाभिषेक के लिए सोने, चांदी, पीतल या तांबे के लोटे का उपयोग करना चाहिए। हालांकि स्टील, एल्युमिनियम या लोहे के लोटे के उपयोग से दूर रहना बचना चाहिए। क्योंकि ये धातुएं पूजा पाठ में शुभ नहीं मानी जातीं।

इसके बाद दूध या जल को लोटे में भरें और पतली धारा शिवलिंग पर अर्पित करते रहें। इस समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहना चाहिए। इस समय नीचे लिखे इन विशेष मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।

दूध चढ़ाने के लिए विशेष शिव मंत्र

नम: शंभवाय च मयोभवाय च नम: शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च।।
ईशान: सर्वविध्यानामीश्वर: सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिर्ब्रम्हणोधपतिर्ब्रम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
तत्पुरषाय विद्म्हे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।।

सोमवार को शिव पूजा की सरल विधि

  • सबसे पहले गणेश पूजा करें।
  • गणेश पूजा के बाद शिवलिंग पर तांबे, चांदी या सोने के लोटे से जल चढ़ाएं या चांदी के लोटे या मिट्टी के कलश से दूध चढ़ाएं।
  • जल या दूध चढ़ाते समय शिव जी के मंत्रों का जप करें। इस दिन पंचामृत यानी दूध, दही घी शक्कर शहद की व्यवस्था हो सके तो शिवलिंग पर जरूर चढ़ाना चाहिए।
  • अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल आदि अर्पित करें, मिठाई का भोग लगाएं।
  • धूप-दीप जलाकर आरती करें। भगवान के मंत्रों जैसे शिव मंत्र ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

यह उपाय दूर करने से दरिद्रता होगी दूर

सोमवार रात को एक साफ पात्र में दूध ले लें। इसमें एक चांदी का सिक्का और थोड़ा सा शहद डालें और इस पात्र को चंद्रमा की रोशनी में रखें। अब इसके सामने बैठकर शिवजी के मंत्र ॐ दारिर्द्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय का जाप करें। मंत्र जप के बाद इस दूध को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इससे आर्थिक तंगी और दरिद्रता दूर होगी।

यह भी पढ़े : मिथुन, सिंह सहित 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की विशेष कृपा