Haryana Weather Update: फतेहाबाद, चरखीदादरी, सिरसा और हिसार में बारिश शुरू

0
91
Haryana Weather Update: फतेहाबाद, चरखीदादरी, सिरसा और हिसार में बारिश शुरू
Haryana Weather Update: फतेहाबाद, चरखीदादरी, सिरसा और हिसार में बारिश शुरू

मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया है बारिश का रेड अलर्ट, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उनमें फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत शामिल है। अन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं सिरसा, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और नूंह में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। फतेहाबाद, चरखीदादरी, सिरसा और हिसार में बारिश हो रही है।

इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा आज सुबह से ही यमुनानगर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। प्रदेश में 7 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

बहादुरगढ़ में बारिश के कारण मकान गिरा

उधर, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में भी कई जिलों में भारी बारिश हुई। इससे हिसार के अस्पताल में पानी भर गया। बहादुरगढ़ में बारिश और तेज हवा एक मकान पर पेड़ गिर गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। यहां कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।

सिरसा में हुई ओलावृष्टि

बता दें कि कल शाम अचानक मौसम बदला। हरियाणा में सिरसा की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ ने एंट्री ली और देखते ही देखते हिसार और फतेहाबाद में भी तेज बारिश हुई। सिरसा जिले जमाल गांव में हल्की ओलावृष्टि हुई। इससे कपास की फसल को नुकसान हुआ है।

प्रदेश में सामान्य से 33 फीसदी अधिक हो चुकी बारिश

राज्य में अभी तक सामान्य से 33% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर 2025 तक हरियाणा में कुल 568.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि औसत 426 एमएम है। 7 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना है। 8 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आ सकती है।

यमुनानगर में हुई सबसे अधिक बारिश

इस बार किसी भी जिले में बारिश की कमी या भारी कमी नहीं रही। मानसून मेहरबान रहा। 6 जिलों में सबसे अधिक, 9 जिलों में अधिक और 7 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश 1116.9 एमएम दर्ज हुई।